Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत

Haryana News: पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत

Haryana News: हरियाणा के पानीपत के गांव नौलथा से बलाना रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। फैक्ट्री में साथ काम करते थे तीनों, घर का सामान लेने निकले थे।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभय सिंह, मुकेश पटेल और सौरभ के रूप में हुई है। तीनों गांव बलाना स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे घर का सामान लेने के लिए बाइक से निकले थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। सौरभ मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था, जबकि अभय सिंह और मुकेश पटेल झांसी के निवासी थे। तीनों यहां नौकरी के सिलसिले में पानीपत में रह रहे थे। घटना थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत भड़ाणा गांव के पास हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हुई है। फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर संदेह जताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।उन्होंने कहा किसूचना मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है, लेकिन जब तक पुख्ता सबूत नहीं मिलते, कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें