Search KhabarFast

Press ESC to close

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Janmashtami 2026: श्री कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व इस बार 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस बार जन्माष्टमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, मध्यरात्रि, रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा की मौजूदगी में हुआ था। इस बार भी इसी तरह का संयोग बनने की बात कही जा रही है।

वृषभ राशि वालों को मिलेगा लाभ

जन्माष्टमी पर चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के रहेंगे। इसका असर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के साथ धन लाभ के भी अवसर बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और फैसलों की तारीफ हो सकती है।

सिंह राशि के लिए करियर में तरक्की

सिंह राशि के लोगों के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग और हर्षण योग को शुभ बताया जा रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं कारोबार करने वालों को विस्तार का मौका मिल सकता है। पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि को व्यापार में फायदा

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह जन्माष्टमी रिश्तों और साझेदारी के लिहाज से अच्छी रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है। कारोबार में नए सौदे तय हो सकते हैं। साथ ही लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

मकर राशि वालों के लिए शुभ सम

मकर राशि के जातकों के लिए भी जन्माष्टमी का दिन काफी लाभदायक माना जा रहा है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता की खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आय के नए साधन बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

जन्माष्टमी की रात करें ये उपाय

जन्माष्टमी की मध्यरात्रि भगवान श्री कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद कान्हा को तुलसी के पत्ते, माखन और मिश्री अर्पित करें। साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देकर “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करने की मान्यता है। इससे भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होने और मनोकामनाएं पूरी होने की धार्मिक मान्यता है।

Also read: Janmashtami Special: लड्डू गोपाल को खुश करने के लिए जन्माष्टमी से पहले घर में जरूर लाएं ये चीजें, परिवार में सुख-शांति का वास पक्का

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 22 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन-सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। दैनिक राशिफल के अनुसार, कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों को कामकाज में नई संभावनाएं मिल सकती हैं, वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार से जुड़े फैसले भविष्य में लाभकारी हो सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope Today 23 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि की चमकेगी किस्मत, मकर वाले रहें सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 23 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। वे ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। वहीं, मकर राशि के जातकों को आलस्य से बचने और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ को पारिवारिक और कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Karwa Chauth 2026: सोलह श्रृंगार में कांच की चूड़ियों का खास महत्व...करवा चौथ पर पहनना क्यों है जरूरी? यहां जानें इसका महत्व

Karwa Chauth Glass bangles: हिंदू धर्म में करवाचौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है। यह व्रत पूरी तरह से निर्जला होता है। जिसकी शुरूआत सुबह सूरज उगने से पहले सरगी खाने से होती है और रात को चांद और पति की पूजा करने का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति के लिए सोलह श्रृंगार करती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast