Haryana: बारात लेकर दूल्हा पहुंचा, पुलिस ने रुकवाई शादी, जानिए पूरा मामला

Haryana: बारात लेकर दूल्हा पहुंचा, पुलिस ने रुकवाई शादी, जानिए पूरा मामला

पलवल: एक औरत सब कुछ बांट सकती है लेकिन अपने पति को किसी के साथ नहीं बांट सकती। ये हम सभी जानते है लेकिन ये हो जाए तो क्या करना चाहिए। दरअसल हरियाणा से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक पति पहली पत्नी को मायके छोड़ आता है और दूसरी बार दूल्हा बन बारात के साथ शादी के मंडप में पहुंच जाता है। लेकिन जैसे ही पहली पत्नी को पता चलता है वो अपने परिजनों के साथ शादी में पहुंच जाती है और खुब हंगामा करती है। वहीं हंगामें की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंचती है और शादी को रूकवाती है।

हरियाणा के जिले पलवल में रोहित नाम के व्यक्ति ने एक युवती से 12 मार्च 2020 में शादी की थी। शादी घर वालों की मर्जी से थी, लेकिन रोहित के पिता को युवती पसंद नहीं थी। जिसके बाद रोहित लड़की को एक महीने के बाद किसी बहाने से उसके घर छोड़ आता और फिर ले जाने का नाम नहीं लिया। जिसके बाद रोहित के घरवालों ने दूसरी शादी तय कर दी। जिसकी जानकारी पहली पत्नी को लगी और वह अपने परिवार के साथ शादी में पहुंची।

वहां जाकर लड़की ने 112 नंबर पर पुलिस के पास फोन कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और शादी को बीच में ही रूकवा दिया। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर हम जांच शुरू कर देंगे।  

Leave a comment