Haryana: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, जांच में जुटी पुलिस

Haryana: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, जांच में जुटी पुलिस

पलवल: हरियाणा के पलवल जिले के गांव औरंगाबाद में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में घर का मुखिया और उसकी पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत हो गई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है. दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कप मचा हुआ है.  

पूरी घटना गांव औरंगाबाद के मुंडकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत का है. जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घर के मुखिया के द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला भी बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह नरेश कुमार के पिता लखीराम ने घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आई.तो पडौस में रहने वाले एक लडके को घर भेजाहै.घर में अंदर गए लडक़े ने उन्हें जानकारी दी कि घर के अंदर सभी मृत अवस्था मे खाट पर लेटे हुए है और नरेश कुमार पंखे के हुक से फांसी पर लटका हुआ.जब लखीराम ने अंदर जाकर देखा तो नरेश कुमार फांसी पर टंगा हुआ था और उसकी पत्नी आरती व बच्चों के शव खाट पर थे.

मृतक नरेश कुमार झांसी में होटल चला कर अपना परिवार चलाता है.एक दिन पहले ही नरेश कुमारझांसी से अपने घर आया था। मरने वालों में नरेश कुमार 33 साल, आरती 30 साल, रविता 11 साल, भावना 9 साल और संजय 7 साल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक यही सामने आ रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते बच्चों और पत्नी को जहर देकर या गला घोंटकर मारा गया है.

हालांकि अभी इस पर पूरी तरह से साफ नहीं कहा जा सकता. पुलिस को नरेश का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही साफ हो पायेगा.

Leave a comment