Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकली मां की सड़क हादसे में मौत

HARYANA NEWS: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकली मां की सड़क हादसे में मौत

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ में स्थित मकेश कॉलोनी में उस वक्त खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी के कार्ड बांटने निकली एक मां सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें दिल्ली-हरियाणा और यूपी सहित आपके राज्य का मौसम

Aaj Ka Mausam: देश में गर्मी में अपना कहर दिखाना शुरू हो कर दिया है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया है। इस लिस्ट में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट भी जारी किया है।

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

Airtel Recharge Plans: महंगाई के इस दौर में एयरटेल ने भी अपने कमस्टमर को तगड़ा झटका दिया है। देशी की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हैं। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी पहले से यूजर्स को नहीं दी गई थी लेकिन, जब रिचार्ज करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि अब प्लान्स महंगे हो गए हैं।

21 साल में 61वीं रैंक...आस्था सिंह बनी सबसे कम उम्र की IAS अफसर, सुने सफलता की कहानी

IAS Astha Singh: सिर्फ 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 61वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर आस्था सिंह ने देश का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला IAS अधिकारी बन गई हैं और अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें