Search KhabarFast

Press ESC to close

खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी के गाने ने मचाया तहलका, दोनों की केमेस्ट्री ने लगाई आग!

खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी के गाने ने मचाया तहलका, दोनों की केमेस्ट्री ने लगाई आग!

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना 'लइका नियन राजा करस' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। यह गाना जी म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

लइका नियन राजा करस एक प्यार भरा रोमांटिक गाना है। जिसमें खेसारी लाल यादल और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी नजर आ रही है। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को अच्छी लग रही है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जबकि रोहित सिंह ने गाने के बोल लिखे हैं। रिलीज के बाद से ही फैंस इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

आकांक्षा पुरी का रोमांस

इस गाने में आकांक्षा पुरी का लुक ग्लैमरस और आकर्षक है। साड़ी में उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पूरे गाने में रोमांस का तड़का देखने को मिलता है। जहां खेसारी और आकांक्षा की केमेस्ट्री शानदार लग रही है। गाने के विजुअल्स भी काफी कलरफुल और खूबसूरत है। इस गाने का वीडियो बैलेंस प्रोडक्शन द्वारा तैयार किया गया है और इसके डायरेक्टर पवन लाल है। वहीं, गाने को एडिट अंगद पाल ने किया है। जबकि कोरियाग्राफी गुलाम जी और विशाखा ने की है। इसके अलावा, डीओपी सुनील गुप्ता की शानदार कैमरा वर्क ने गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है।    

Also read: 'ये गुंडागर्दी...' रजत दलाल संग विवाद पर प्रिंस नरूला ने किया खुलासा, बताई झगड़े की पूरी कहानी

यूजर्स के रिएक्शन 

गाने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। रोहित यादव नाम के युवक ने कमेंट करते हुए लिखा ये गाना बवाल मचाएगा। इन साल के लगन में कौन-कौन मानता है ये बात सही है। यूजर सोने लाल ने कमेंट करते हुए कहा किंग रियल ट्रेंडिंग स्टार इज बैक, अरुण नाम के यूजर ने कहा कि बहुत मस्त आवाजद दिए हैं खेसारी लाल। इसके अलावा, अमित सिंह नाम के युवक ने कहा कि बवाल पर बवाल सॉन्ग ट्रेंडिंग किंग।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वही मुस्कान और वही जोश...हेल्थ ब्रेक के बाद KBC के मंच पर लौटे अमिताभ बच्चन, बिग बी को देख खिल उठा फैंस का चेहरा

Big B Returns KBC: मेगास्टार अमिताभ बच्चन वापस आ गए हैं, जहां लाखों दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं - कौन बनेगा करोड़पति के स्टेज पर। अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के लिए एक छोटे ब्रेक की घोषणा करने के कुछ हफ़्ते बाद, मेगास्टार अपनी ट्रेडमार्क एनर्जी और आकर्षक मुस्कान के साथ पॉपुलर क्विज़ शो के सेट पर लौट आए हैं। KBC के लेटेस्ट प्रोमो में, बिग बी ने दिवाली की मस्ती के बाद दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के बारे में बात की।

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

57 साल बाद भी नहीं भूले लोग ये गाना, राजेश खन्ना-शर्मिला की जोड़ी, भंवरे-कली का रोमांस

Rajesh Khanna Sharmila Tagore: हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो कभी पुराने नहीं होते। उन्हें सुनते ही दिल में प्यार की एक मीठी सी हलचल पैदा हो जाती है। ऐसा ही एक गाना है, जो 57 साल बाद भी प्रेमियों की जुबान पर है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'आराधना' के सुपरहिट गाने 'गुनगुना रहे हैं भंवरे, खिल रही है कली कली' की।साल 1969 में आई फिल्म 'आराधना' ने राजेश खन्ना को सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी शर्मिला टैगोर के साथ थी। दोनों की केमिस्ट्री ने इस गाने को कल्ट बना दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast