Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: इस दिन होगी सैनी कैबिनट की बैठक, कई अहम प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

Haryana News: इस दिन होगी सैनी कैबिनट की बैठक, कई अहम प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर तीन बजे हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित मुख्य कक्ष में होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल ने बैठक का कार्यक्रम जारी किया है। बैठक की अध्यक्षता सीएम सैनी करेगीं। जिसमें सभी मंत्री और राज्यमंत्री शामिल होंगे।  

हालांकि, बैठक के एजेंडे में रखे गए प्रस्तावों की जानकारी सामने नहीं है। बताया जा रहा है कि सैनी सरकार विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।

हरियाणा कैबिनेट की बैठक  

वहीं, बैठक को लेकर सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, लोक संपर्क एंव भाषा विभाग के निदेशक तथा पुलिस के सीआईडी महानिरीक्षक को जानकारी दी गई है। राज्यपाल के सचिव को भी बैठक के बारे में बताया गया है। मंत्रिपरिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से जारी नोटिस में सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक के बाद सरकार की तरफ से लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देने की उम्मीद है।  

सीएम सैनी कर सकते हैं योजनाओं की समीक्षा  

मंत्रिमंडल की इस बैठक में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए बजटीय आवंटन से जुड़े अहम प्रस्तावों पर हरी झंडी देने की उम्मीद है। राज्य में कृषि, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई फाइलों का निस्तारण किया जा सकता है। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विभागों की तरफ से तैयार किए गए नए अध्यादेशों जनहित से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई योजनाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ नई नीतियों को भी मंजूरी दे सकते हैं।                      

Also read: Haryana News: हरियाणा में हरियाली बढ़ाने का मिशन, CM सैनी ने वन महोत्सव से दिए पर्यावरण संरक्षण के मंत्र

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘जल सुरक्षित हरियाणा’ कार्यक्रम के लिए 5715 करोड़ का फंड मंजूर, CM सैनी ने कहा – राज्य को आत्मनिर्भर बनाने…

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि विश्व बैंक द्वारा 5,714.80 करोड़ रुपये के 'जल सुरक्षित हरियाणा कार्यक्रम' को मंजूरी मिलना, जिसका उद्देश्य राज्य को जल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, हरियाणा में जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Uttarakhand News: ‘देश अमृत काल से गुजर रहा...’, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM धामी

CM Dhami on Har Ghar Tiranga Rally: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि देश वर्तमान में 'अमृत काल' के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, जिसके तहत वह एक महाशक्ति के रूप में वैश्विक मंच पर एक मजबूत और विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

Uttarakhand News: ‘समाज को जागरूक करने…’, CM धामी ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं जागरण स्मारिका का विमोचन किया

CM Dhami: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय कल्याण समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast