Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ‘जिन लोगों ने पार्टी की पीठ पर छुरा गोपा गया है’ क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को राव नरेंद्र ने दी चेतावनी

Haryana News: ‘जिन लोगों ने पार्टी की पीठ पर छुरा गोपा गया है’ क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को राव नरेंद्र ने दी चेतावनी

Haryana News: हरियाणा के करनाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के अंदर बीजेपी ने जिस तरह से कार्य किया है और जो चुनाव कल हुआ है उसे चुनाव में किस तरह का एक माहौल दिखा है यह सब को पता है। उन्होंने कहाकि यह खतरे वाला माहौल है जब हमारे विधायक वोटिंग कर रहे थे उस समय उनसे क्रॉस वोटिंग कराई जा रही थी। साथ ही कैंसिल किया जा रहे हैं और फिर अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

राव नरेंद्र ने कहा कि यह तस्वीर सामने आ चुकी है हमने जो नारा लगाया था गद्दी छोड़ो का उसका आज पता लग गया है किस तरह से विधायकों को धमकाया गया है उनको अपनी तरफ लाने की कोशिश की गई है, एक गरीब व्यक्ति को देश की संसद में पहुंचाने का काम किया कांग्रेस ने किया लेकिन यह बीजेपी वाले नहीं चाहते गरीब व्यक्ति वहां जाए, उन्होंने कहा बीजेपी दलित विरोधी है गरीब विरोधी है। वहीं राव नरेंद्र ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी की पीठ पर छुरा गोपा है उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

उन्होंने कहा बात अंतरात्मा की नहीं है अंतरात्मा भगवान को तो सभी मानते हैं लेकिन जिस तरह से इन्होंने दो सिट थी हरियाणा में एक उनकी होती एक हमारी होती लेकिन उन्होंने तीसरा व्यक्ति लाकर खड़ा किया और विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई दबाव डाला गया और बाकी सारी सच्चाई सभी को पता ही है उन्होंने अभय चौटाला को लेकर कहां की उनका अपना फैसला है अगर वह बीजेपी का साथ देते तो वह बीजेपी की भी टीम कहलाते लेकिन मैं उसमें कुछ नहीं कह सकता उनका अपना फैसला था ।

राव नरेंद्र ने कहा कि चारों वोट कांग्रेस के कैंसिल किए गए है, लेकिन वह कैंसिल नहीं थे मैंने वीडियो देखी है और आप भी जब देखेंगे। आपको भी सच्चाई का पता लग जाएगा और वीडियो में साफ-साफ दिख भी रहा है लेकिन लोकतंत्र की सच्चाई की जीत हुई है। राव नरेंद्र ने बताया कि भगवान की कृपा से हरियाणा में हम जीते हैं लेकिन भाजपा ने जिस तरह से कोशिश की है सबको पता लग गया है यह क्या करते हैं और कैसे जो है सरकार बनाते हैं और विधायकों को कैसे अपने पक्ष में वोट डलवाने के लिए मजबूर करते हैं।

यह लोकतंत्र और सच्चाई की जीत है- राव नरेंद्र

उन्होंने कहा यह लोकतंत्र और सच्चाई की जीत है। उन्होंने कहा हमारे केंद्रीय नेतृत्व के पास सारी खबर है हमारे नेता सब कुछ देख रहे थे और उनके संज्ञान में सारा मामला है वही अभय चौटाला को लेकर भी उन्होंने कहा अभय जी का मुझे नहीं पता लेकिन हमने तो पहले ही कहा था जो भाजपा की मदद करेगा वह बीजेपी की भी टीम कहलाएगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8 बार फेरे लेने के बाद फिर रचाया ब्याह, शादी का ऐसा खेल जिसे सुन उड़ जाएंगे सभी के होश

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने एक नहीं बल्कि 9 बार शादी रचाई। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पहले ही 8 लोगों के साथ फेरे ले चुकी थी और फिर एक और शख्स से शादी कर ली। इस पूरे मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

'हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा सरकार को बताया ‘घुसपैठिया', राहुल गांधी ने लगाए बड़े आरोप

कांग्रेस नेता सांसद राहुल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर छठा सांसद कथित तौर पर वोट चोरी से जीता है। साथ ही हरियाणा की सरकार को भी उन्होंने घुसपैठिया करार दिया। इस बयान के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी घमासान और बढ़ने के आसार हैं।

बंगाल में सरकार बनने से पहले बवाल, हिंसा में 2 की मौत पर EC सख्त; चीफ सेक्रेटरी-DGP को दिए कार्रवाई के आदेश

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत की खबर ने पूरे राज्य में तनाव बढ़ा दिया है। हालात को देखते हुए चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए चीफ सेक्रेटरी और DGP को कड़े निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कानून-व्यवस्था को तुरंत नियंत्रण में लाने और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast