Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सीवरेज और मैनहोल सुरक्षा पर रणबीर गंगवा सख्त, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Haryana News: सीवरेज और मैनहोल सुरक्षा पर रणबीर गंगवा सख्त, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सीवरेज और मैनहोल से जुड़े कार्यों में सामने आने वाली दुर्घटनाओं और लापरवाही के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सुरक्षा नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की जान सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बकायदा इसके लिए अहम फैसले लेते हुए निर्देश दिए है कि हरियाणा में निगरानी के लिए 7 समितियां बनाई जाएं। प्रत्येक समिति में मुख्य अभियंता, संबंधित सर्कल के अधीक्षण अभियंता और संबंधित मंडल के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) शामिल होंगे। ये समितियां नियमित रूप से फील्ड का निरीक्षण करेंगी, सुरक्षा इंतजामों की जांच करेंगी और अपनी रिपोर्ट सीधे मुख्यालय भेजेंगी, जिसे तुरंत मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

 उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निरीक्षण निष्पक्ष और प्रभावी रहे, इसके लिए मुख्य अभियंताओं को उनके वर्तमान प्रशासनिक क्षेत्र से अलग सर्कलों की जिम्मेदारी दी जाए। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार की जो घटनाएं हुई हैं, वो दुखद है। भविष्य में विभागीय स्तर पर निगरानी और जिम्मेदारी में कोई कमी ना रहे, इसके लिए सख्ती की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी की जान की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

 उन्होंने अधिकारियों को कहा कि बिना सभी निर्धारित सुरक्षा उपकरणों और नियमों का पालन किए किसी भी कर्मचारी को सीवरेज या मैनहोल में उतरने की अनुमति नहीं दी जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि 23 जून को हरियाणा जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (डब्ल्यूएसएसबी) की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस विषय पर विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सीवरेज और मैनहोल से जुड़े हर कार्य में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आई है, जिसमें ठेकेदार अथवा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि खुले सीवरेज मैनहोल के कारण भी हादसे होने की सूचनाएं उन तक पहुंची है। मैनहोल को सुरक्षित ढंग से बंद कराना विभाग की जिम्मेवारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी कोई मैनहोल या सीवरेज ओपनिंग खुली न रहे और इसकी नियमित निगरानी की जाए।

 मंत्री ने कहा कि कई मामलों में विभागीय अधिकारी दुर्घटना होने के बाद समय पर प्रारंभिक रिपोर्ट, तथ्य जांच रिपोर्ट, कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) और संबंधित फाइलें मुख्यालय तक नहीं भेजते। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बिल्कुल स्वीकार नहीं होगी। किसी भी घटना की जानकारी और रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय भेजना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

 सभी डीसी को भी दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए है कि वे अपनी मासिक समीक्षा बैठकों में मैनहोल और सीवरेज से जुड़े कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि राज्य सरकार के निर्देशों और इस संबंध में जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश है, उनकी अक्षरशः पालन हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक घटना, चलती कार में वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, 2 महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार

Haryana news: हरियाणा के कैथल जिले में 43 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसने दो महिलाओं और दो पुरुषों को अपनी मौत को जिम्मेदार ठहराया।

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह का बड़ा संदेश, बोले- ज्ञान का उपयोग राष्ट्र और समाज के हित में करें विद्यार्थी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक’ का वर्चुअली लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कहा कि भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम पर इस भवन का नामकरण अत्यंत सार्थक है। यह विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र और समाज के हित में करने का संकल्प ले।

Uttarakhand News: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं को जारी नोटिस एवं सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों की नोटिस की सुनवाई के लिए बनाई गई कार्ययोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast