Search KhabarFast

Press ESC to close

नूंह में चोरों को पकड़ने पहुंची पुलिस, लोगों ने की पत्थरबाजी और फायरिंग

नूंह में चोरों को पकड़ने पहुंची पुलिस, लोगों ने की पत्थरबाजी और फायरिंग

Haryana News: हरियाणा के नूंह में इंदाना गांव में शनिवार, 27 सितंबर को पुलिस की टीम चोरों को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान चोरों के समर्थकों ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी की और बाद में राइफलों से हमला कर दिया गया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, बचाव के लिए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की।

पुलिस ने कि 7 से 8 राउंड फायरिंग

पुलिस के अनुसार, आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस पर अवैध हथियारों और राइफलों से जमकर फायरिंग की। पहले आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और बाद में राइफल और कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी लगभग 7 से 8 राउंड हवाई फायरिंग की।

13 आरोपी हुए गिरफ्तार

इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। मामले को लेक बिछोर पुलिस ने 30 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं,  इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

बाल-बाल बचा पुलिस कर्मी

गनीमत ये रही कि इस फायरिंग के दौरान गोली सिपाही समीर के हाथ को छूकर निकल गई। जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार फायरिंग के बाद आजाद मौके से भागने लगा। उसकी पिस्टल मौके पर गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आजाद ने जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को उकसाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर बड़ा उलटफेर, TMC उम्मीदवार जहांगीर ने नामांकन वापस लिया

पश्चिम बंगाल की फलता सीट से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर ने अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले के बाद चुनावी समीकरण बदलने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

देश के 18 शहरों में चलेगी वाटर मेट्रो, पानी पर सफर का नया रोमांच जल्द होगा शुरू

देश में बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण के बीच अब लोगों को सफर का एक नया और रोमांचक विकल्प मिलने जा रहा है। जल्द ही देश के कई बड़े शहरों में “वाटर मेट्रो” शुरू की जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast