Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर ‘ॐ’ और दो नाम गुदे मिले

Haryana News: कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर ‘ॐ’ और दो नाम गुदे मिले

Haryana News: हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले शाहबाद के पास गांव ढोला माजरा रेलवे स्टेशन की रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव अम्बाला से दिल्ली जाने वाली रेलवे लाइन पर बरामद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का रंग सांवला है और कद करीब 5 फीट 7 इंच है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस की पैंट पहन रखी थी। मृतक की पहचान के लिए उसके शरीर पर बने टैटू भी अहम सुराग हो सकते हैं। उसके दाहिने हाथ पर ॐ का टैटू बना हुआ है। इसी हाथ पर “संतोष” और “अंकुश शर्मा” गुदा हुआ है। वहीं बाईं बाजू पर दिल की शेप में “संतोष” और “मयूरी देवी” गुदा हुआ है। जीआरपी पुलिस अधिकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में ट्रेन से गिरकर हादसे की संभावना है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: किसानों को खाद मिलने में नहीं होगी परेशानी, विजय सिन्हा ने बदली वितरण व्यवस्था; भूमि सत्यापन एवं बुकिंग की प्रक्रिया भी हुई सरल

Bihar Farmers: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में उर्वरकों की बिक्री एवं वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से 02 अक्टूबर, 2026 से राज्य के सभी 38 जिलों में Framework for Fertilizer Sales (FFS) के माध्यम से उर्वरकों की बिक्री प्रारंभ की गई है। इस व्यवस्था में एग्रीस्टैक योजना के तहत जारी फार्मर रजिस्ट्री का भी उपयोग किया जा रहा है।

J&K: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़...निशाने पर CRPF हमले का आरोपी लतीफ भट, मिला सरेंडर करने का आखिरी मौका

Lashkar Commander Latif Bhat: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के जुंगलपोरा में आज 18 नवंबर 2026 बुधवार सुबह आतंकवादियों और राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों की एक जॉइंट टीम के बीच एनकाउंटर हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ फट एक बार फिर सुरक्षा बलों के निशाने पर आ गया है। सुरक्षा बलों ने आतंकी को सरेंडर करने का मौका दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों और आतंकी की वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई है, जिसमें पुलिस ने आतंकी को अपने आप को उनके हवाले करने को कहा है।

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

Viral News:सोशल मीडिया पर इन दिनों गुरुग्राम की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। 37 साल की अक्षिता जैन ने मोटी सैलरी और कॉर्पोरेट करियर छोड़कर आध्यात्म की राह चुनने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि वह फॉक्सवैगन कंपनी में सालाना 50 लाख रुपये के पैकेज पर काम कर रही थीं। उनके इस फैसले ने लोगों का ध्यान खींचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast