Search KhabarFast

Press ESC to close

सोनीपत में दिनदहाड़े फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

सोनीपत में दिनदहाड़े फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ चौक पर आज दिनदहाड़े एक सनसनीखेज घटना हुई। तीन बाइक सवार बदमाशों ने पहल न्यूट्रिशन शोरूम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद बदमाशों ने मौके पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती की पर्ची फेंककर फरार हो गए। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फायरिंग का दावा किया है। पोस्ट में बताया गया कि यह हमला रोहित गोदारा को रंगदारी देने वाले टारगेट के तहत किया गया। साथ ही शोरूम के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों के हथियारों के साथ वीडियो भी जारी किए गए हैं। हालांकि, एनडीटीवी ने इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं की है।

पोस्ट में लगाया गया ये आरोप

गैंग के पोस्ट के अनुसार, यह पोस्ट गैंगस्टर रणदीप मलिक ने जारी की थी। पोस्ट की शुरुआत जय महाकाल और जय श्री राम के शब्दों से की गई। पोस्ट में कहा गया कि पहल न्यूट्रिशन शोरूम के खिलाफ यह कार्रवाई रणदीप मलिक और अनिल पंडित USA ने करवाई है। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि पहल न्यूट्रिशन फेक प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाने के लालच में देश के युवाओं को प्रभावित कर रहे हैं। गैंग का कहना है कि शोरूम ने रोहित गोदारा को भी फिरौती दी और पाकिस्तान एजेंसी के साथ मिलकर देश की खुफिया जानकारी का गलत इस्तेमाल किया। पोस्ट में धमकी दी गई कि जो भी इन लोगों को पैसे देगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस सिंगर को मिली जिम्मेदारी

इसके अलावा, सिंगर मासूम शर्मा को भी हरियाणा के सरपंचों से समय रहते माफी मांगने की चेतावनी दी गई है। पोस्ट में कहा गया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। इस घटना ने सोनीपत और आसपास के इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुल मिलाकर यह घटना कानून और व्यवस्था के लिए चुनौती साबित हो सकती है, जबकि गैंग के सोशल मीडिया पोस्ट ने इसे और भी सनसनीखेज बना दिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें