Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सिंगापुर में CM सैनी का निवेश पर फोकस, हरियाणा को बताया बेहतर विकल्प; मर्लियन डेस्क का ऐलान

Haryana News: सिंगापुर में CM सैनी का निवेश पर फोकस, हरियाणा को बताया बेहतर विकल्प; मर्लियन डेस्क का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों, नीतिगत सुधारों और निवेशक-अनुकूल माहौल पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई कंपनी आने वाले समय में हरियाणा में निवेश करती है तो वे इस यात्रा को सफल मानेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर आने से पहले ही लगभग 20-30 प्रमुख कंपनियों की पहचान की गई थी। अधिकारियों ने कई निवेशकों के साथ ई-मीटिंग भी की। इस यात्रा के दौरान अनेक कंपनियों ने निवेश प्रस्ताव दिए और अपनी इन्वेस्टमेंट इंटेंशंस जमा कराईं। उन्होंने कहा कि कोई भी निवेश प्रस्ताव आते ही हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर उसे तेजी से आगे बढ़ाता है। सिंगापुर से आने वाले निवेश प्रस्तावों को विशेष गति देने के लिए एक समर्पित मर्लियन डेस्क भी स्थापित किया गया है।

सैनी ने कहा कि हरियाणा में 270 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) और मजबूत ऑटोमोटिव इकोसिस्टम मौजूद है, जो कोई चुनौती नहीं बल्कि अवसर है। गुरुग्राम और एनसीआर के बाहर भी कई ऐसे स्थान हैं जहां निवेशकों को भूमि, औद्योगिक ढांचा और विस्तार के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। उन्होंने जोर दिया कि मध्यम आकार की कंपनियों को केवल पहले से बने सिस्टम में जगह नहीं बनानी पड़ती, बल्कि वे यहां अपना नया इकोसिस्टम और मजबूत बिजनेस बेस भी विकसित कर सकती हैं।

निवेश प्रोत्साहनों को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि जून माह में 10 नई नीतियां शुरू की गईं और प्रोत्साहन देने की प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया गया है। सिंगल विंडो सिस्टम को और मजबूत किया गया है ताकि निवेशकों को कम से कम प्रयास करना पड़े। प्रोत्साहन फ्रेमवर्क के तहत पात्र प्रोत्साहन का 50 प्रतिशत पहले सात कार्यदिवसों में और शेष 45 दिनों के भीतर देने का प्रावधान किया गया है।

पानी की चुनौती पर उन्होंने कहा कि अधिक पानी की आवश्यकता वाली इंडस्ट्रीज और कुछ विशेष स्थानों के लिए परियोजना की जरूरत का पहले ही आकलन किया जाता है। ट्रीटेड और रीसायकल पानी के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जमीन से जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण और अनोखा इन्वेस्टमेंट इंजन तैयार किया गया है। कोई भी निवेशक हरियाणा के किसी खास लैंड पार्सल पर कर्सर रखता है तो उसे उस स्थान से जुड़ी निवेश संबंधी पूरी जानकारी एक जगह मिल जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पास सही लोकेशन, मजबूत इकोसिस्टम और अवसरों को बड़े स्तर पर ले जाने का सही समय है। उन्होंने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यदि वे भारत में अपने विकास का अगला अध्याय लिखना चाहते हैं तो हरियाणा उनका मजबूत और भरोसेमंद पार्टनर बन सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: KCC धारकों को मिलेगा 50 हजार रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, 5 लाख किसानों को लाभ

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के कारण होने वाली स्थायी विकलांगता से उत्पन्न वित्तीय जोखिम से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (HARCO Bank) द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (PAIS) लागू की गई है। वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत लगभग 5 लाख पात्र KCC धारकों को एक वर्ष की अवधि के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

Haryana News: रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ

Haryana News: केंद्र सरकार द्वारा रबी 2027-28 की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी से हरियाणा के किसानों को काफी लाभ होगा। वर्तमान सरकारी खरीद को आधार मानें तो एमएसपी में हुई बढ़ोतरी से राज्य के किसानों को लगभग 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होने का अनुमान है। वहीं, यदि सरसों की सरकारी खरीद राज्य द्वारा निर्धारित लगभग 13 लाख टन के स्तर तक पहुंचती है, तो किसानों को मिलने वाला अतिरिक्त लाभ बढ़कर लगभग 720 करोड़ रुपये हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast