Search KhabarFast

Press ESC to close

Political News: राहुल गांधी ने फिर उठाया Form 6 का मुद्दा, CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

Political News: राहुल गांधी ने फिर उठाया Form 6 का मुद्दा, CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर अपने आरोपों को दोहराते हुए दावा किया कि यह "निस्संदेह सिद्ध" हो चुका है कि सीईसी कुमार ने फॉर्म 6 में "अवैध और एकतरफा" बदलाव किया है।

X पर एक पोस्ट करते हुए गांधी ने कहा, "यह अब निस्संदेह सिद्ध हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार ने फॉर्म 6 में अवैध और एकतरफा बदलाव किया है। यह भाजपा की मदद के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने का एक और सबूत है। उन्हें और हमारे लोकतंत्र पर इस आपराधिक हमले में शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।" उन्होंने अपने आरोप के समर्थन में ईसीआई की एक पुरानी प्रेस विज्ञप्ति की तस्वीर भी साझा की।

राहुल गाधी की टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह स्पष्ट करने के बाद आई है कि उसने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम दर्ज करने के लिए इस्तेमाल किए जाने  वाले फॉर्म 6 के किसी भी संशोधित संस्करण को मंजूरी नहीं दी थी। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन और अभियोजन की मांग वाली याचिका की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, "हमने किसी भी संशोधित फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी है। यह स्पष्ट होना चाहिए। जब ​​रिकॉर्ड पेश किया जाएगा, तो हम देखना चाहेंगे कि किसने इसे संशोधित किया है।

इससे पहले, 26 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में चुनाव आयोग ने कहा था, "एसआईआर के लिए फॉर्म 6 से जुड़ी घोषणा को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है। गैर-एसआईआर अवधि के लिए, नियमों (मतदाता पंजीकरण नियम 1960) के अनुसार लागू फॉर्म का उपयोग किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर आरोप, महिला प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों से दुर्व्यवहार का दावा

Delhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल की घटनाओं के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों और महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की।

UP News BSP में आकाश आनंद की वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक

UP News: बहुजन समाज पार्टी में एक बार फिर आकाश आनंद की वापसी हो गई है। इसका ऐलान बसपा प्रमुख मायावती ने किया। उन्होंने पार्टी आकाश आनंद को एक बार फिर बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast