Weather Forecast for 06 October: देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से अभी भी कई राज्यों में तूफानी हवा चल रही है। साथ ही, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इस स्थिति की देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिस वजह से बारिश का दौर अभी भी जारी है। इस दौरान कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा भी चल रही है। बारिश की ज्यादातर संभावना दक्षिण भारत के इलाकों में बनी हुई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने देश के लगभग 24 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना,पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, सिक्किम और नागालैंड में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा भी जताया गया है।
Also read: सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की एकतरफा याचिका खारिज की, SIR फैसलों पर ECI से मांगा जवाब
IMD ने बताया कि इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का चलना संभव है। IMD के अनुसार, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। जबकि कुछ इलाकों में ये रफ्तार 60KMPH तक बढ़ सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर गरज-चमक भी संभव है।
IMD ने दी सलाह
मौसम विभाग ने लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। IMD ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन अभी टला नहीं है, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। इसके अलावा मछुआरों को नदी और समुद्री इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही, घर से बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट चेक करने की सलाह दी है।