Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान से माथा टेककर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 7 वर्षीय मासूम समेत दादा की मौत

राजस्थान से माथा टेककर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 7 वर्षीय मासूम समेत दादा की मौत

Rajasthan News: ऐलनाबाद-सिरसा रोड पर गांव पोहड़का कुटिया के नजदीक गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, कार नंबर HR 24 AJ 3526 ऐलनाबाद से सिरसा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी नंबर HR 62 A 9292 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

2 लोगों की मौके पर मौत

हादसे में कार में सवार 7 वर्षीय केशव, पुत्र बजरंग, निवासी बेगू रोड, सिरसा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दादा ओमप्रकाश (लगभग 60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा के सिटी न्यूरो केयर अस्पताल में उपचार के दौरान ओमप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया।

घायलों का चल रहा इलाज

कार में सवार संतोष (55 वर्ष), पत्नी ओमप्रकाश, को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह परिवार सिरसा से राजस्थान के डाबली गांव में माथा टेकने गया था। दर्शन करने के बाद जब परिवार वापस सिरसा लौट रहा था, तभी पोहड़का कुटिया के समीप यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। 

Also read: इस राज्य में लगने जा रहा रोजगार मेला, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगा सीधी भर्ती का मौका; यहां देखें पूरी डिटेल्स

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के फरीदाबाद में चाकूबाजी के बाद युवक की हत्या, एक गंभीर घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में देर रात विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Haryana News: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, करनाल पहुंची यूपी पुलिस ने आरोपी आर्यन के घर की कुर्की

Haryana News: हरियाणा के करनाल में अंकित बालियान हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस की टीम करनाल के कलंदरी गेट पहुंची, जहां हत्याकांड के आरोपी बताए जा रहे आर्यन के घर की कुर्की की गई। पुलिस ने घर में रखा सामान बाहर निकलवाया और उसे अपने साथ ले गई।

UP News: 'शहर से दूरी अब शिक्षा में नहीं बनेगी बाधा', योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों में 'डिजिटल लाइब्रेरी' पहल को दिया विस्तार

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को एक जनदर्शन सत्र का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के विस्तार पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित शैक्षणिक केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शहरी-ग्रामीण अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast