Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कैथल में ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

Haryana News: कैथल में ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक लड़ाई-झगड़े के मामले में युवक का नाम हटाने के बदले आरोपी पुलिसकर्मी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को हुए विवाद से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता का नाम भी शामिल था। आरोप है कि केस से नाम बाहर करने के लिए सब इंस्पेक्टर ने 40 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद कैथल के सुभाष नगर निवासी साहिल कुमार ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने मामले की पुष्टि के लिए जाल बिछाया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर सिविल लाइन थाने में बुलाया था। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता 25 हजार रुपये लेकर वहां पहुंचा और जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने रकम अपने हाथ में ली, ACB की टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

ACB की इस कार्रवाई के दौरान एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौके पर मौजूद रहे। टीम ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी

शिकायतकर्ता के अनुसार, लड़ाई-झगड़े के केस से नाम हटाने के लिए पहले 40 हजार रुपये मांगे गए थे। ACB की कार्रवाई में आरोपी से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में ACB की जांच आगे जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के टोहाना में पुलिस बनी परिवार, बेबसी में वीडियो कॉल पर देखी पिता की अंतिम यात्रा

Haryana News: रोजगार की तलाश में बिहार से सैकड़ों किलोमीटर दूर हरियाणा के टोहाना आए एक मजदूर की अंतिम यात्रा में अपनों का कंधा भी नसीब नहीं हुआ। आर्थिक तंगी और दूरी की बेबसी ने ऐसा मजबूर किया कि बेटा-बेटी पिता को अंतिम विदाई भी वीडियो कॉल पर ही दे सके। इस मार्मिक घड़ी में टोहाना पुलिस ही परिवार बनी और स्थानीय लोगों की मदद से अंतिम संस्कार करवाया। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के चरलुवा गांव निवासी किशन लाल शर्मा (51) के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले ही रोजगार के लिए टोहाना आए थे।

हरियाणा के रोहतक में स्कॉर्पियो में मिला युवक का शव, सिर में लगी गोली; पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर के अंबेडकर चौक और जिला कांग्रेस भवन के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जनता कॉलोनी निवासी प्रदीप उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है और मौके से एक रिवॉल्वर तथा गोली का खोल बरामद हुआ है। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast