
Haryana News:हरियाणा के मुलाना के गांव कलालटी में दो गुटों के बीच आपसी विवाद उस समय हिंसक हो गया जब गोलियां चल गईं। फायरिंग की इस घटना में दो मासूम बच्चे घायल हो गए। बच्चों को इलाज के लिए अम्बाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मुलाना क्षेत्र के गांव कलालटी में दो गुटों के आपसी विवाद अचानक उग्र हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं। फायरिंग के दौरान गोलियों के छरे लगने से दो बच्चे घायल हो गए।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायल बच्चों को तुरंत अम्बाला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फायरिंग के कारणों की पड़ताल की जा रही है।फायरिंग की सूचना मिली थी जिसमे दो बच्चे घायल हुए हैं, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment