
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम पर आभार जताया। संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को बेहतरीन सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये निर्णय श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि दी।
सीएम सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा किए गए सेवा आज भी समाज को प्रेरित कर रहा है और मानवीय समाज निर्माण की दिशा में आज भी उनकी वाणी हम सबका मार्गदर्शन करती है। यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने उनके विचारों का सम्मान देने के साथ-साथ भावी पीढ़ी के संदेश प्रदान करती है।
कांग्रेस पर किया पलटवार
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के पर दिए बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने इस बजट में हरियाणा को इतना कुछ दिया है कि कांग्रेस ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। क्योंकि नरेंद्र मोदी हरियाणा के लोगों से प्यार करते हैं। उन्हें इस तरह लोगों को गुमराह नहीं करना चाहिए। मुझे लगता है कि कांग्रेस को बजट समझ नहीं आया।
कौन पहले जाकर राहुल गांधी को रिपोर्ट करेगा- सीएम सैनी
सीएम सैनी ने कहा कि मैं चाहूंगा कि कांग्रेस नेताओं को इस पर काउंसलिंग और ट्रेनिंग मिले। निर्मला सीतारमण ने अभी पूरा बजट पढ़ना भी खत्म नहीं किया था कि उनमें से एक ने ट्वीट कर दिया। वे एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं कि कौन पहले जाकर राहुल गांधी को रिपोर्ट करेगा। उन्हें बस यही दिख रहा है कि भ्रष्टाचार के उनके रास्ते बंद हो गए हैं।
Leave a comment