Search KhabarFast

Press ESC to close

आम बजट पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, बोले- किसान परेशान, सबको नजरअंदाज किया

आम बजट पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, बोले- किसान परेशान, सबको नजरअंदाज किया

Rahul Gandhi React On Budget: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट को पेश किया। बजट को सत्ता पक्ष ने सराहा है। वहीं, विपक्ष ने इसकी आलोचना की है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी बजट पर रिएक्शन आया है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार के बजट पर सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि युवाओं के पास नौकरी नहीं। मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि घरों की बचत तेजी से घट रही है। आने वाले ग्लोबल झटके, इन सबको नजरअंदाज किया गया। एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है, भारत के असली संकटों को नहीं जानते हैं।

खड़गे ने क्या कहा?

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आम बजट पेश होने के बाद सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास अब कोई विजन नहीं है। बजट 2026 भारत की कई आर्थिक, सामजिक और राजनीतिक चुनौतिओं का एक समाधान नहीं देता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मिशन मोड अब चैलेंज रूट बन गया है। हमारे अन्नदाता किसान अभी भी आर्थिक कल्याणकारी सहायता या आय सुरक्षा योजना का इंतजार कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पॉलिसी विजन नहीं हैं, कोई राजनीति इच्छाशक्तित नहीं हैं।

असमानता बढ़ गई- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि असमानता ब्रिटिश राज के समय के स्तर को पार कर गई है लेकिन, बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है और ना हीं एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों को कोई सहायता दी गई है। वित्त आयोग की सिफारिशों का ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करना होगा लेकिन, ऐसा नहीं लगता कि वह गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य सरकारों को कोई राहत देगी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast