रूस में एक साथ दिखे चार चांद! खगोलीय घटना से दुनिया हैरान, जानें कैसे हुआ ये?

रूस में एक साथ दिखे चार चांद! खगोलीय घटना से दुनिया हैरान, जानें कैसे हुआ ये?

Four Moons Rises Together: अभी तक अपने 4 चांद होने सिर्फ बात सुनी होगी, लेकिन रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ऐसी घटना देखने को मिली है। आसमान में घटी अद्भुद खगोलीय घटना ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। रूस के इस शहर में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब आसमान में एक साथ दिलचस्प रूप से 4 चंद्रमा नजर आए। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में लोगों ने इस पल को कैमरे में कैद किया। 
 
रूस के आरटी डॉट कॉम ने इसकी तस्वीरें भी जारी की है, जिसमें अद्भुद रूप से एक साथ 4 चंद्रमा नजर आ रहे हैं। इस घटना ने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। लोग इस सोच में पड़े हैं कि भला ये कैसे हो सकता है? आखिर एक साथ 4 चंद्रमा का होना कैसे संभव हो सकता है। 
 
रुस के लोग हुए हैरान 
 
बता दें कि सेंट पीटर्सबर्ग की अत्यधिक ठंडी जलवायु ने बर्फ के क्रिस्टलों बेहतर ढ़ग से पिघला दिया है, जिससे यह दृश्य और स्पष्ट और प्रभावशाली हो गया। खगोलिया वैज्ञानिकों के मुताबिक यह घटना तब और खास हो जाती है, जब चंद्रमा काफी चमकीला हो, जैसे पूर्णिमा या उसके आसपास के वक्त होने पर होता है। स्थानीय लोगों और खगोल प्रेमियों ने इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें RT और अन्य मीडिया ने इसे कवर किया है। 
 
मून डॉग से हो रही तुलना 
 
एक साथ एक से अधिक चंद्रमा दिखने को मून डॉग का नाम दिया गई है। इसी तरह कई बार सन डॉग की घटना भी देखने को मिलती है, जिसमें एक साथ एक से अधिक सूर्य दिखाई दे सकते हैं। पैरासेलेने सूर्य के चारों ओर दिखने वाले सन डॉग वैज्ञानिक रूप से चंद्रमा का संस्करण है। यह हेलो परिवार की घटनाओं में शामिल है और मौसम के ठंडे, शुष्क क्षेत्रों में अधिक देखा जाता है। इससे पहले आर्कटिक या रूस के उत्तरी हिस्से में मुरमांस्क क्षेत्र में तीन सूर्यों जैसी घटना देखी गई थी, जो इसी तरह के ऑप्टिकल भ्रम से जुड़ी थी। 
 

Leave a comment