Haryana: जल्दी अमीर बनने के लिए मां बेटे ने चुना गलत रास्ता, मां को हुई जेल, बेटा फरार

Haryana: जल्दी अमीर बनने के लिए मां बेटे ने चुना गलत रास्ता, मां को हुई जेल, बेटा फरार

सिरसा:  जल्दी अमीर बनने के लिए अक्सर लोग गलत रास्ता चुन लेते हैं और आखिर में उनका पड़ाव जेल ही होता है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के सिरसा की सुखसागर कालोनी का सामने आया है जिसमें मां बेटा दोनों मिलकर रहते थे। वहीं बेटा हर सप्ताह जालंधर जाया करता था। मां बेटा दोनों मिलकर नकली नोट सप्लाई करने का काम करते थे। पुलिस ने फिलहाल मां को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बेटा अभी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिरसा शहर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि सुखसागर कालोनी का रहने वाला गगनदीप अक्सर जालंधर जाया करता था और अपनी मां के साथ मिलकर नकली नोट सप्लाई करने का काम करता है। उन्होंने बताया कि एक लाख ग्यारह हज़ार के नकली नोट बरामद हुए हैं इनके पास कोई प्रिंटर वगैरह नहीं मिला। ये आगे से नकली नोट लाकर यहां सप्लाई करते थे। फिलहाल मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई को और तेज कर दिया है। साथ ही उसके बेटे की तालाश में जुट गई है।

Leave a comment