Haryana: झज्जर में प्रवासी मजदूर की हत्या, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Haryana: झज्जर में प्रवासी मजदूर की हत्या, पूरे गांव में मचा हड़कंप

झज्जर: हरियाणा के झज्जर के एक गांव में एक ईट भट्ठा पर काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर कीपीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के साथी पर ही उसकी हत्या किए जाने काआरोप लगा है। हत्या किए जाने की मुख्य वजह पैसों का लेन-देन बताया गयाहै। आरोपी द्वारा किए गए हमले से घायल राजकिशोर को बुरी तरह से लहूलुहानहालत में झज्जर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती भी कराया गयाथा। लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि घटनासे पहले मृतक राजकिशोर झज्जर के गांव गिरावड़ स्थित ईट भट्टे पर सोया हुआथा। उसी दौरान ही उसके साथ आरोपी सुरेन्द्र ने उस पर लाठी-डंडों सेताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया। इस हमले में प्रवासी मजदूरराजकिशोर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे लहूलुहान हालत में झज्जर के एकनिजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती भी कराया गया। लेकिन वहां उपचार केदौरान उसकी मौत हो गई। मृतक प्रवासी मजदूर व आरोपी दोनों ही यूपी के रहनेवाले थे और यहां गांव गिरावड़ में एक ईट भट्टे पर काम करते थे। पुलिस नेभी घटना की मुख्य वजह पैसों का लेन-देन ही बताया है।

उधर पुलिस ने मृतकराजकिशोर के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और आरोपी सुरेन्द्र के खिलाफ भादस की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या काअभियोग अंकित कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment