Search KhabarFast

Press ESC to close

पहले 5 साल की बच्ची को मारी टक्कर, फिर शव को झाडियों के पास फेंककर हुआ फरार, परिजनों ने की न्याय की मांग

पहले 5 साल की बच्ची को मारी टक्कर, फिर शव को झाडियों के पास फेंककर हुआ फरार, परिजनों ने की न्याय की मांग

HARYANA NEWS: हरियाणा के महेंद्रगढ़ के बचीनी गांव के पास हुआ एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 5साल की बच्ची चांदनी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया 8 दिसंबर सोमवार के दिन सुबह बच्ची गांव में लस्सी लेने जा रही थी तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसके बाद वाहन चालक अपनी गाड़ी में उठाकर बच्ची को अपने साथ ले गया और बाद में बच्ची को माधौगढ़ घाटी से आगे डालनवास के पास झाड़ियां में फेंक कर फरार हो गया।

परिजनों ने महेंद्रगढ़ के आसपास के अनेक हॉस्पिटलों में देखा लेकिन उन्हें बच्ची नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को करीब रात 11:00बजे महेंद्रगढ़ सतनाली रोड के बीच गांव डालनवास के पास से बच्ची को बरामद किया।उसके बाद उसे सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया परिजनों ने कहा कि वह यूपी के रहने वाले हैं और कई दिनों से ईंट के भट्टे पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वाहन चालक पर सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast