Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: झज्जर में वकील की निर्मम हत्या, वारदात के आरोपी हुआ फरार

HARYANA NEWS: झज्जर में वकील की निर्मम हत्या, वारदात के आरोपी हुआ फरार

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर शहर में एक वकील की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान गांव सिलानी निवासी देवराज चाहर के रूप में हुई है,जो झज्जर की विजयलक्ष्मी सोसाइटी में रह रहा था और पेशे से वकील था। जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे शहर की छारा चुंगी पर हुई।

बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति के साथ देवराज की कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर देवराज की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल वकील को तुरंत झज्जर के अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान देवराज की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद आरोपी ने चाकू से हमला किया। पुलिस ने मृतक के पिता जगत सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।

सख्त कार्रवाई की मांग

उधर, वकील की हत्या के विरोध में झज्जर बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर दिया है। बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक गोयल ने कहा कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग, चंद पैसों के लिए महिला ने सारी हदें की पार; अब कसा शिकंजा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam: 69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें