Search KhabarFast

Press ESC to close

‘जंगलराज से मुक्त करने का काम किया’ नीतीश कुमार के राज्यसभा में नामांकन पर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

‘जंगलराज से मुक्त करने का काम किया’ नीतीश कुमार के राज्यसभा में नामांकन पर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। नामांकन के बाद कहा कि, "आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा में अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही बहुत ही लंबे अरसे के बाद नीतीश कुमार फिर से एक बार राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के नाते प्रवेश करेंगे। 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया।

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया। उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा। भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो जो नीतीश कुमार ने तय किया है। बिहार के हर गांव, हर घर में बिजली पहुंचाने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। हमेशा नीतीश कुमार सादगी, सूचिता और सार्वजनिक जीवन के उच्चतम मूल्यों के पक्षधर रहे जिनका पालन उन्होंने भी किया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल तक बिहार को हर प्रकार से आगे ले जाने में अपना योगदान किया। उनके नेतृत्व में ही पीएम मोदी द्वारा भेजी गई।

अमित शाह ने कहा कि सभी योजनाएं बिहार के जन-जन तक पहुंची। 1974 के जयप्रकाश आंदोलन के वे प्रमुख नेता रहे हैं और तब से लेकर आज तक पूरा जीवन जे.पी. के सिद्धांतों पर बिताने का प्रयास किया। फिर से एक बार राज्यसभा सांसद होने के नाते वे दिल्ली आ रहे हैं। मैं और NDA के सभी साथी उनका हृदय से स्वागत करते हैं। उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे। मैं फिर से नितिन नवीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं।

संसद में स्वागत करते हैं- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज मैं पटना में नितिन नवीन (राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा), नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री), रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार के राज्यसभा नामांकन के लिए यहां पर आया हूं।नितिन नवीन राज्य में लंबे समय तक यशश्वी राजनीति करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और अब वो राज्यसभा के माध्यम से संसद में भी अपना योगदान देंगे। हम सब NDA के सदस्य, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता नितिन नवीन का राष्ट्रीय राजनीति में और संसद में स्वागत करते हैं।"

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सिलेंडर महंगा होने पर सियासत हुई गर्म, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Delhi News: कर्मिर्शियल सिलेंडर के दामों हुए जबरदस्त बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। उन्होंने लिखा कि आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।

West Bengal Election 2026: काउंटिंग से पहले बंगाल में सियासी घमासान, TMC और BJP में जुबानी जंग हुई तेज, माहौल हुआ गर्म

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में हो चुका है। सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी हैं। अब 4 मई को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे। उससे पहले ही बंगाल में बवाल शुरू हो गया है। बीजेपी और टीएमसी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम के भीतर अनियमितता का आरोप लगाया है। साथ ही इससे जुड़े कई वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

West Bengal Elections 2026: मां, माटी और मानुष’ का नारा फिर गूंजा, ममता ने किया जीत का दावा

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर मतदान हो चुका है। 4 मई को इसके परिणाम घोषित हो जाएगे। इस बार बंगाल में दो चरणों में मतदान किया गया। लोग मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में अपने घर से बाहर निकले और भारी संख्या में मतदान किया। बंपर वोटिंग होने के बाद राजनीति गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बड़ा दावा किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast