Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव,  हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Haryana news: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा स्थित रावी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पिछले कई वर्षों से खंडहर अवस्था में पड़ी आईटीआई (ITI) की इमारत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी हरजीत सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया गया।  साथ ही, साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और शिनाख्त के प्रयासों के बाद मृतक की पहचान 19 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, साहिल का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जो पिछले कई वर्षों से शाहाबाद में रहकर अपना गुजर-बसर कर रहा था। साहिल अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में हाथ बटाता था। वह अचानक किन परिस्थितियों में उस सुनसान खंडहर तक पहुँचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रावी कॉलोनी स्थित यह आई टी आई कई वर्षों से खंडहर बनी बिल्डिंग नशेड़ियों का अड्डा बनी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है, आत्महत्या का या फिर किसी हादसे का, लेकिन इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और लावारिस पड़ी इमारतों में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें