Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News : हरियाणा में बड़े स्तर पर DIPRO के तबादले, डिप्टी डायरेक्टर अमित पंवार को लगाया फतेहाबाद, देखें खबर फास्ट पर लिस्ट

Haryana News : हरियाणा में बड़े स्तर पर DIPRO के तबादले, डिप्टी डायरेक्टर अमित पंवार को लगाया फतेहाबाद, देखें खबर फास्ट पर लिस्ट

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों (DIPRO) और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियां की हैं। इस बदलाव के तहत विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अमित पंवार को फतेहाबाद का जिला जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी (DPRO) नियुक्त किया गया है। वहीं दिनेश कुमार को झज्जर डीआईपीआरओ का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा गुरुग्राम के डीआईपीआरओ बिजेंद्र को रेवाड़ी जिले का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) भी दिया गया है। विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनसंपर्क कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा बनेगा निवेश का बड़ा केंद्र! CM नायब सैनी ने बताई सरकार की प्राथमिकता

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मनाए गए हरियाणा स्टेट-डे में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा पवेलियन का भी अवलोकन किया और यहां पहुंचे उद्यमियों, व्यापारियों, निवेशकों, कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

Haryana News: हरियाणा में फैक्ट्री मालिकों की बढ़ी मुश्किलें!, सोनीपत की 7 फैक्ट्रियां सील, 22 पर गिरी गाज

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने सोनीपत जिले की 22 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। इन इकाइयों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने के लिए दिए गए खरीद आदेशों का प्रमाण आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड नहीं करने का आरोप है। बोर्ड की कार्रवाई के तहत अब तक 7 औद्योगिक इकाइयों को सील भी किया जा चुका है।

Bihar News: मौत के मुंह से निकले सांसद पप्पू यादव! काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार, 5 लोगों को आई चोट

Pappu Yadav Convoy Accident: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार देर रात सांसद के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी कटिहार जिले में एक बन रहे पुल के पास एक्सीडेंट का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई है, वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी की गर्दन तो किसी के माथे और पीठ में चोट आई है। फिलहाल, अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast