
नई दिल्ली: शादियों का सीजन चल रहा हैं। लोग विवाह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शादियों की तैयारियों की बात आती हैं तो कोई कपड़े खरीदने में व्यस्त होगा तो कोई टेंट को लेकर लोगों से बातचीत कर रहा होगा। शादी से पहले की बात करें तो सबसे पहले लड़के-लड़की के घरवालें रिश्ते को पक्का किया जाता हैं और फिर शादी की तारीख तय की जाती हैं और फिर शुरू होती हैं शादी का असल तैयारियां। शादी की शुरूआत में सबसे पहले शादी का कार्ड बनवाया जाता हैं। कार्ड ज्यादातर हिंदी और इंग्लिश में छिपवाया जाता हैं लेकिन कई बार कुछ लोग अपने शादी को यादगार बनाने के लिए ऐसा कुछ कार्ड में लिखवा देते हैं जो कई बार वायरल हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने भाषा में छिपवाया गया हैं और वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
दरअसल भारत में शादी के कार्ड हिंदी और इंग्लिश मे छिपवाया जाता हैं। कई लोग अपने भाषा में भी कार्ड को छिपवाया का शोक रखते हैं। ऐसा ही एक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें हरियाणा भाषा का इस्तेमाल किया गया हैं। जिससे पढ़कर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं हालांकि इस कार्ड को छपे 7 साल हो गए हैं लेकिन ये अभी वायरल हो रहा है। बता दें कि ये कार्ड साल 2015 में छपाया गया था। वो हरियाणवी भाषा में। वहीं कार्ड की शुरुआत में लिखा है- “बड़े चाव ते न्यौंदा देरे, सब काम छोड के आणा होगा।” नामों के नीचे लिखा है- दूल्हा-दुल्हन का शुभ विवाह टेक दिया है। अर इस खुशी के मौके पे थारा सारे कुणबे का न्यौता सै अर म्हारा सारा कुणबा थारे आण की गाम हैबतपुर जिला जीन्द में कसृनी तै कसूती अर ऐडी ठा-ठा कै बाट देखेगा। बता दें कि दूल्हा और दुल्हन के नाम के आगे ‘छौरा और छौरी’ लिखा हुआ है। दूल्हे का नाम सुनील है और दुल्हन का नाम आरती है।
इसके बाद शादी समारोह से जुड़े कार्यक्रमों की लिस्ट दी हुई है जिसमें लिखा है- खाने पै टूट पड़न का टेम, छड़दम तारण का टेम…सबसे रोचक है बच्चों की ओर से लिखी गई लाइन। कार्ड ने नीचे लिखा है- “मेरे पै दौबारा आण का टेम कोनी, कदे मेरी बाट मैं रह ज्यो, मेरे भाई के ब्याह मैं थारि सारां का आणा घणा जरूरी सै- कोमल, आशु।”
Leave a comment