
Kurukshetra Crime:हरियाणा के कुरुक्षेत्रजिले में पिहोवा में मुंहबोली बुआ ने अपनी नाबालिग भतीजी को शादी के नाम पर करनाल में ढाई लाख रुपए में बेच दिया। यहां से किशोरी किसी तरह निकली और परिजनों को कॉल की। इससे पहले उसकी मुंहबोली बुआ ने पिहोवा में अपने घर पर AC रिपेयर करने आए मिस्त्री और मोबाइल का काम करने वाले युवक के साथ उसे गलत काम करने के लिए मजबूर किया।
यमुनानगर के जगाधरी की रहने वाली करीब साढ़े 17 साल की लड़की के मुताबिक, पिछले सप्ताह उसका अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह पिहोवा में रहने वाली अपनी मुंहबोली बुआ के पास आ गई। यहां उसकी बुआ ने पहले तो उसे अपने पास ठीकठाक रखा। उसके बाद में उसकी बुआ ने अंबाला की बिचौलिया महिला के जरिए करनाल के बड़ागांव के रहने वाले किसी अशोक से उसकी जबरन शादी करवा दी। बाद में उसे पता चला कि शादी के नाम पर उसकी बुआ ने उसे ढाई लाख रुपए में बेचा है। उस दिन आरोपी अशोक ने उसके साथ रेप किया।
आरोपियों की तालाश शुरू
थाना सिटी पिहोवा के SHO जानपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी मुंहबोली बुआ समेत उसके साथ गलत काम करने वाले लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस गहनता से मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a comment