Haryana News: हरियाणा के कोसली विधानसभा के गांव कारौली में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक की लात-घूंसों से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात 28 जुलाई की रात हुई, जबकि 29 जुलाई को खेत में प्रताप का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। उस समय पुलिस ने मामले को सामान्य मौत मानते हुए शव परिजनों को सौंप दिया था। बाद में आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में प्रताप के शरीर पर लात-घूंसों से चोट लगने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की। मृतक की बहन संतोष की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार गांव कारौली निवासी प्रताप 28 जुलाई की देर शाम अपने ट्यूबवेल पर था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला रमेश वहां पहुंचा। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौच और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि रमेश ने प्रताप के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल प्रताप को आरोपी खेत में ही छोड़कर अपने घर चला गया और वहां जाकर सो गया। प्रताप पूरी रात खेत में गंभीर हालत में पड़ा रहा और चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। 29 जुलाई को खेत में प्रताप का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उस समय मौत को सामान्य मानते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में सामने आई फॉरेंसिक रिपोर्ट से प्रताप की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ। रिपोर्ट में उसके शरीर पर लात-घूंसों से चोट लगने की बात सामने आई। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की। मृतक की बहन संतोष की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया कि 28 जुलाई की रात प्रताप और रमेश एक साथ शराब पी रहे थे।
Also read: Haryana News: पूंडरी-बाता चोरी कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा, अवैध पिस्टल बरामद
कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद रमेश ने प्रताप के साथ मारपीट की और उसे घायल अवस्था में खेत में छोड़कर चला गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुए इस खुलासे ने मामले की पूरी तस्वीर बदल दी। जिस मौत को प्रारंभिक तौर पर सामान्य माना गया था, वह जांच के बाद हत्या के मामले में बदल गई। घटना ने एक बार फिर शराब के नशे में बढ़ते विवाद और हिंसक प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।