Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पूंडरी-बाता चोरी कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा, अवैध पिस्टल बरामद

Haryana News: पूंडरी-बाता चोरी कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा, अवैध पिस्टल बरामद

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिला पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को सीआईए कलायत द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया की सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्री गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्टल के साथ बाता चोशाला रोड़ पर मौजूद है, जो पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों वांछित है। रात्री करीब 1 बजे पुलिस टीम द्वारा बाता चोशाला रोड़ पर दबीश दी गई। वहां एक संदिग्ध युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया तथा अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने के लिए वार्निंग देते हुए हवाई फायर किए गए।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

आरोपी ने दोबारा से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आगामी जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब के मोहाली में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, साइबर क्राइम थाना प्रभारी और कांस्टेबल 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब के बठिंडा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और मोहाली की विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड ने बठिंडा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर छापा मारकर एक पुलिस स्टेशन के इंचार्ज और कांस्टेबल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कई घंटों तक चली छापेमारी के बाद विजिलेंस दोनों आरोपियों को अपने साथ मोहाली ले गई। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया।

मध्य प्रदेश ने नरसिंहपुर में 8 साल की छात्रा से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना गोटेगांव के झौतेश्वर चौकी के एक ग्राम में 8 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कृत एवं हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और बालिका तथा आरोपी की पतासाजी के लिए 5 से 6 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast