JPSC-JSSC Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), JSSC CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्यभर में छात्रों का विरोध जारी है। इस बीच, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपनी तबीयत को लेकर उन्होंने खुद कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। महतो ने बताया कि डॉक्टरों ने उनसे कहा है कि अगर उन्होंने अपनी तबीयत का ध्यान नहीं रखा तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता है।
बता दें, शुक्रवार को यह आंदोलन अपने 14वें दिन में पहुंच चुका है और महतो 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने सोनम वांगचुक से बात की और उनकी अपील पर पानी और नमक लेना शुरू किया। हालांकि, खाना अपनी भी त्याग रखा है।
Also read: Gold Silver Price Today 07 August 2026: सोना हुआ और महंगा, चांदी सस्ती! जानिए 7 अगस्त के ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट
परीक्षा घोटाले मामाले में अबतक 19 लोग अरेस्ट
ताजा जानकारी के अनुसार, परीक्षा घोटाले मामाले में अबतक 19 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। ये कार्रवाई राज्य के अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा की गई है। इसी बीच, आंदोलनकारी छात्रों ने गुरुवार को घोषणा की है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 05 जुलाई को घोषित हुए थे। जिसके बाद उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। तब से छात्र 24 घंटे विरोध प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को रद्द करने और टीडीपीएल एजेंसियों के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं की समीक्षा की मांग कर रहे हैं।