Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: क्या जजपा-इनेलो फिर होंगे एक, अजय चौटाला ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: क्या जजपा-इनेलो फिर होंगे एक, अजय चौटाला ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल जिले की अनाज मंडी में जेजेपी नेता अजय चौटाला ने किसानों से बातचीत की। जहां पर उन्होंने किसानों के बीच बैठकर उनकी बात को सुना, किसान फसल की खरीद MSP पर ना होने को लेकर परेशान थे। अजय चौटाला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में किसान, पहले उसने बड़ी मुश्किल से अपनी फसल पकाई, फिर बरसात की मार पड़ी, अब आप देख रहे हैं मंडियों का हाल, सरकार बोल रही है कि हम 24 फसलें MSP पर खरीद रहे हैं, जबकि एक भी फसल बता दीजिए एमएसपीपर खरीद रहे हों, हम कपास के इलाके के लोग हैं।

अजय चौटाला ने कहा कि  एक हजार से 1200 रुपए तक एमएसपीपर कटौती हो रही है, बाजरे की खरीद में भी MSP नहीं बिक रहा है, धान की मंडियों में भी किसान सड़कों में बैठा है, एक ढेरी में अलग अलग नमी है, मिलर की फाइल क्लियर के लिए पैसे मांगें जा रहे हैं, सरकार बोलती है कि बिना पर्ची और खर्ची के काम होता है, पर पूरे प्रदेश में जंगल का राज है, कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, कभी अभय चौटाला तो कभी दिग्विजय को धमकी मिल रही है, उनको तो सुरक्षा मिल गई पर आम जनता सुरक्षित नहीं है। रोजाना फिरौती ली जा रही है। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष पर अजय चौटाला ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए, चुन तो लिया है।11 साल में संगठन बनाया है।11 महीने के बाद CLP लीडर चुना 37 विधायक होते हुए, कांग्रेस के ही लोग ऐसे बोल रहे हैं, कांग्रेस की जूतियों में खीर बंट रही है।

जेजेपी और इनेलो के एक होने के संकेत

अमित शाह के पूर्व की सरकारों पर दिए गए बयान पर कहा कि वो ये तो बता दें कि कहां विकास हो रहा है, विकास सिर्फ अडानी और अंबानी का हो रहा है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इनेलो और जेजेपी एक मंच पर कभी आ सकती हैं, उन्होंने कहा कि भविष्य के गर्भ में क्या है ये ना आपको पता है और ना मुझे पता है, उन्होंने कहा कि रणजीत चौटाला परिवार के मुखिया हैं वो पहल करें, मैं उनके साथ हूं, मुझे बाकी लोगों का नहीं पता, पर मैं उनके साथ हूं, वो पहल करें।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के सीएम सैनी का बड़ा दावा, कहा- 2027 में पंजाब में भी खिलेगा कमल, हरियाणा मॉडल पर बनेगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में सीएम सैनी ने पंजाब को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी 2027 में कमल का फूल खिलेगा। हरियाणा की तर्ज़ पर पंजाब में सरकार बनेगी। साथ ही पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि आज पंजाब के लोग चर्चा कर रहे हैं पूर्व के‌ राजनेता जो रहें उन्होंने पंजाब को‌ कमजोर करने का काम किया है।

'मैं यहीं हूं और यहीं रहूंगी, जब तक जिंदा हूं...' चुनावी हार के बाद पहली बार सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी

Mamta Banarjee Holds Protest:पश्चिम में एक बार सियासी पारी हाई है। कोलकाता में धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुंकार भरी हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं तब तक नहीं मरूंगी, जब तक तुम लोगों को हटाऊंगी नही। बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी ने सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि या तो हम लड़ेंगे या मरेंगे।

Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची जारी, जानिए किस राज्य से किसे मिला टिकट

Rajya Sabha Elections 2026: आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से कुल 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीजेपी नेतृत्व ने संगठन और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों पर भी भरोसा जताया है। पार्टी का लक्ष्य राज्यसभा में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast