Haryana News: हरियाणा के करनाल के बड़ा गांव में जमीन के विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। कल जिस सनसनीखेज हत्याकांड में पोते ने अपने ही दादा की गोली मारकर हत्या कर दी ,उस मामले में आज करनाल पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने घटना की जांच और आरोपी की तलाश को लेकर अहम जानकारी साझा की।
करनाल के बड़ा गांव में हुए दादा की हत्या के मामले में आज पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 24 घंटे में ही आरोपी को पकड़ा लिया गया है यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पोते ने कथित तौर पर अपने दादा को नजदीक से गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो गया था, पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थी और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है आगे की जानकारी के लिए आरोपी का मेडिकल करवा के कोर्ट में पैश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
Also read: Haryana Transfer news : हरियाणा में बड़े स्तर पर IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
मृतक की बेटी तारों ने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा था। उनके अनुसार, दर्शन सिंह ने अपनी मेहनत से गांव में चार दुकानें, एक कोठी और करीब 12 किले जमीन खरीदी थी। घटना की सूचना मिलते ही वह करनाल से गांव पहुंचीं। उन्होंने कहा कि परिवार को इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी और पिता की हत्या ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में शोक, लोगों ने जताया दुख ग्रामीणों का कहना है कि दर्शन सिंह एक शांत स्वभाव के और मेहनती किसान थे। खेती-बाड़ी के काम से जुड़े रहने वाले दर्शन सिंह की गांव में अच्छी छवि थी। उनकी हत्या की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा था कि जमीन का विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा कि रिश्तों का ही खून हो जाएगा।