Haryana News: हरियाणा के करनाल में कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करनाल की सड़कों पर मशाल मार्च निकाला। वहीं इस मार्च के दौरान वह भगत सिंह को किया नमन साथ ही उन्होंने व्यवस्था दिखाते हुए कहा कि यह भगत सिंह का वो पार्क वह स्थान जहां पर प्रशासन की ऐसी स्थिति है कि यहां कोई लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। यह सीएम सिटी रह चुकी है और यहां का यह हाल है। उन्होंने कहा कि आज भगत सिंह को याद किया है और उनकी सोच को हमने याद किया है और भगत सिंह हमारे देश की शान थे। दीपेंद्र ने कहा कि चुनाव आयोग से मिली भगत करके सत्ता को अपनाया गया है उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है भगत सिंह के जज्बे के साथ हम लड़ाई लड़ेंगे।
दीपेंद्र ने कहा कि राहुल गांधी ने जो बात चुनाव आयोग को लेकर रखी थी वह साबित हो चुकी है खास तौर से यह हरियाणा के लिए साबित हुई है दो चुनाव आयुक्तों ने जब पहली चिट्ठी लिखी थी तब राहुल गांधी ने हरियाणा पर प्रेस वार्ता की थी और वोट चोरी का खुलासाकिया था दीपेंद्र ने कहा कि यह साबित हो चुका है हरियाणा में भाजपा ने छल के माध्यम से हरियाणा में सरकार बनाई है। ये काले धन का इस्तेमाल किया गया और चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके वोट चोरी करके सरकार बनी है।
दीपेंद्र ने कहा कि किसानों के लिए बी मौसमी बरसात का मुआवजा ऐलान करना चाहिए सरकारको दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा में कई ऐसी जगह है जहां पर सुखा भी है उसका भी जो है मुआवजा डिक्लेअर करना चाहिए। वहीं NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि आज देश में जिस तरह का माहौल है और इस देश को बचाने की जरूरत है हम सबको मिलकर राहुल गांधी के नेतृत्व में इकट्ठा होने की जरूरत है। आज चुनाव आयुक्त के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज उठाई गई है मजबूत आंदोलन शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार जवाब नहीं दे रही कई जगह ऐसी घटना हो चुकी है जहां पर बिल्डिंग गिर रही है लेकिन कोई जवाब नहीं है। देश में जितने भी मुद्दे हो उनको कोई फर्क नहीं पड़ता बीजेपी वालों को क्योंकि उन्हें पता है चुनाव आयोग हमारे पास है और हमें कैसे जीतना है यह पता है।