Horoscope Today 29 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 29 सितंबर मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को करियर और कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। काम के सिलसिले में व्यस्तता और भागदौड़ बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को किसी चिंता के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। कारोबार में आज जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने की संभावना है। कारोबार में आर्थिक नुकसान की आशंका है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। माता-पिता का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में बड़े आर्थिक नुकसान से बचने के लिए सावधानी जरूरी है। खुद और परिवार की सेहत पर ध्यान दें। किसी मित्र के प्रति बढ़ता आकर्षण रिश्ते को प्रभावित कर सकता है, इसलिए भावनाओं में जल्दबाजी न करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग कारोबार को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज फैसला टालना बेहतर हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़ा कोई अवसर सामने आने की संभावना है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सकारात्मक माहौल बनाएगा। जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताएं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की निजी परेशानियां मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। मन को शांत रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा ले सकते हैं। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने वित्तीय मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने से बचें और बजट का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए योग और ध्यान मानसिक एवं शारीरिक रूप से लाभकारी रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको पैसे की अहमियत समझ आएगी। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण की स्थिति बन सकती है। कारोबारियों की कोई बड़ी डील तय होने से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रह सकता है। आने वाला समय सकारात्मक रहने की उम्मीद है। हालांकि, अनावश्यक खर्च आपकी बचत को प्रभावित कर सकता है। परिवार में छोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान के भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंता करने से बचें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों को बदलाव के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होने के संकेत हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। पुरानी बातों को लेकर परेशान होने से बचें। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। समय का सही इस्तेमाल लाभ देगा। संतान की पढ़ाई में प्रगति होगी और माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।