Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में BJP नेता और याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर को 10 अगस्त को दिल्ली में एजेंसी के हेडक्वार्टर में पेश होने के लिए बुलाया है।
CBI सूत्रों के मुताबिक, शिशिर को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह याचिका कर्नाटक के BJP कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने दायर की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कांग्रेस सांसद के पास आय से अधिक संपत्ति है। इस बीच, शिशिर द्वारा दायर एक और मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भारतीय कानून का उल्लंघन करते हुए ब्रिटिश नागरिकता ले रखी थी।
इससे पहले अप्रैल में कानूनी घटनाक्रम में तेज़ी से बदलाव के साथ इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक दिन पहले दिए गए अपने ही आदेश पर रोक लगा दी थी। उस आदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।