
झज्जर: हरियाणा के झज्जर में बेरी के गांव गोच्छी के पास से गुजर रही जेएलएन नहर में एक युवक का शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। लोगों ने शव को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जिस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और अस्पताल में 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार बेरी के गांव गोछी के पास से होकर गुजर रही जेएलएन नहर में एक युवक का शव बहकर आया। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने नहर से युवक के शव को बाहर निकाला और पहचान के लिए उसे 72 घंटों के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।पुलिस के अनुसार युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि युवक नहर में नहाने के लिए उतरा था। लेकिन वापस नहीं जा सका और नहर में बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव को अस्पताल में पहचान के लिए 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Leave a comment