Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा STF ने दबोचा 5 लाख का इनामी बदमाश, हत्या केस में था वांछित; पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

हरियाणा STF ने दबोचा 5 लाख का इनामी बदमाश, हत्या केस में था वांछित; पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

Haryana News: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिसार एसटीएफ की टीम ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिसार के राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से काबू किया। आरोपी पंजाब के अबोहर में एक शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वांछित था और पंजाब पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी पंजाब के राजीव नगर का निवासी है। एसटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के संबंध में थाना आजाद नगर, हिसार में एफआईआर नंबर 520, दिनांक 2 अक्टूबर, 2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6) और 25(1-B)(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हत्या के मामले में लंबे समय से था वांछित

पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब के अबोहर में न्यू वेयरवेल शोरूम के संचालक संजय वर्मा की हत्या के मामले में भी वांछित था। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शोरूम के बाहर संजय वर्मा की हत्या की थी। इस संबंध में थाना सिटी-1, अबोहर, जिला फाजिल्का में 7 जुलाई, 2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(3)(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पंजाब पुलिस ने घोषित किया था पांच लाख रुपये का इनाम

उक्त हत्या के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हिसार एसटीएफ की टीम ने सटीक सूचना और सुनियोजित कार्रवाई के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

अन्य आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क की जांच जारी

आरोपी से पूछताछ एवं मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी की अन्य आपराधिक गतिविधियों, संभावित संलिप्तता और उसके सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में भूमिका का पता लगाया जा सके।

संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी: डीजीपी अजय सिंघल

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों और फरार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय को मजबूत करने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: योगी सरकार में अपराधियों पर बड़ा एक्शन! 303 मारे गए, 23,601 गिरफ्तार, 15,233 करोड़ की संपत्ति जब्त

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में अपराधियों और माफिया नेटवर्क के खिलाफ की गई कार्रवाई का विस्तृत आंकड़ा जारी किया। सरकारी विवरण में मुठभेड़ों, गिरफ्तारियों, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, अवैध संपत्तियों की जब्ती और साइबर अपराध पर शिकंजे से जुड़ी जानकारी साझा की गई है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की विदाई, अब मौसम बदलेगा करवट, जानें मौसम विभाग का अपडेट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का वक्त करीब है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं आने वाले दिनों में बारिश का असर सीमित रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। पांच और छह अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast