Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की विदाई, अब मौसम बदलेगा करवट, जानें मौसम विभाग का अपडेट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की विदाई, अब मौसम बदलेगा करवट, जानें मौसम विभाग का अपडेट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का वक्त करीब है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं आने वाले दिनों में बारिश का असर सीमित रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। पांच और छह अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड में मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक प्रदेश से मानसून की सामान्य विदाई की तारीख 25 से 30 सितंबर के बीच रहती है। मौजूदा मौसम परिस्थितियां मानसून की वापसी के लिए अनुकूल बनी हुई हैं और इसकी विदाई हो सकती है। हालांकि अगले दो दिनों में उत्तराखंड के उत्तरी और पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इसके बाद करीब तीन दिन तक मौसम के अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पांच और छह अक्टूबर के आसपास कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधि फिर देखने को मिल सकती है। वहीं मैदानी जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर से लगे क्षेत्रों में रात और सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलने की संभावना जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा STF ने दबोचा 5 लाख का इनामी बदमाश, हत्या केस में था वांछित; पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

Haryana News: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिसार एसटीएफ की टीम ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिसार के राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से काबू किया। आरोपी पंजाब के अबोहर में एक शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वांछित था और पंजाब पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

UP News: योगी सरकार में अपराधियों पर बड़ा एक्शन! 303 मारे गए, 23,601 गिरफ्तार, 15,233 करोड़ की संपत्ति जब्त

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में अपराधियों और माफिया नेटवर्क के खिलाफ की गई कार्रवाई का विस्तृत आंकड़ा जारी किया। सरकारी विवरण में मुठभेड़ों, गिरफ्तारियों, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, अवैध संपत्तियों की जब्ती और साइबर अपराध पर शिकंजे से जुड़ी जानकारी साझा की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast