Search KhabarFast

Press ESC to close

Asian Games 2026: गोल्फ में भारत का कमाल! प्रणवी शरथ उर्स ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asian Games 2026: गोल्फ में भारत का कमाल! प्रणवी शरथ उर्स ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asian Games 2026: भारतीय गोल्फर प्रणवी शरथ उर्स ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। प्रणवी की इस उपलब्धि के साथ भारत को गोल्फ में बड़ी सफलता मिली और उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया। वह एशियाई खेलों में व्यक्तिगत गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं।

प्रणवी ने बेहद कड़े मुकाबले वाले अंतिम दौर में शानदार धैर्य दिखाया। उन्होंने कुल 15-अंडर 265 के स्कोर के साथ प्रतियोगिता समाप्त की और चीन की यिन रुओनिंग तथा सिंगापुर की शैनन टैन को एक-एक स्ट्रोक से पीछे छोड़ते हुए गोल्ड अपने नाम किया। प्रणवी अंतिम दौर की शुरुआत तीन शॉट की बढ़त के साथ कर रही थीं, लेकिन तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी ने उनकी बढ़त को झटका दिया। इसके बावजूद उन्होंने दबाव में अपना खेल संभाला और तीन बर्डी लगाकर शानदार वापसी की।

आखिरी दो होल पर दिखाया धैर्य

अंतिम दो होल में मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था। बढ़ते दबाव के बीच प्रणवी ने महत्वपूर्ण पार पुट लगाए और 18वें होल को भी पार के साथ पूरा किया। उन्होंने अपना कुल स्कोर 15-अंडर पर बरकरार रखा और स्वर्ण पदक पक्का कर लिया। चीन की यिन रुओनिंग और सिंगापुर की शैनन टैन दोनों 14-अंडर के स्कोर पर रहीं। इस तरह प्रणवी ने एक स्ट्रोक की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

एशियाई खेलों में भारत का पहला महिला व्यक्तिगत गोल्ड

प्रणवी का यह स्वर्ण पदक भारतीय गोल्फ के लिए भी ऐतिहासिक है। एशियाई खेलों में यह महिला व्यक्तिगत गोल्फ में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले 2002 के एशियाई खेलों में शिव कपूर ने पुरुष व्यक्तिगत गोल्फ में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। इस तरह प्रणवी ने लंबे अंतराल के बाद भारत को गोल्फ में व्यक्तिगत स्वर्ण दिलाया।

महिला टीम ने भी जीता सिल्वर

प्रणवी ने व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ-साथ महिला टीम स्पर्धा में भी भारत की पदक जीत में अहम योगदान दिया। अदिति अशोक, दीक्षा डागर और प्रणवी उर्स की भारतीय टीम ने कुल 14-अंडर 546 का स्कोर किया और रजत पदक हासिल किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, श्रेयस अय्यर टॉप-5 में पहुंचे; ईशान-अभिषेक में नंबर-1 की जंग

ICC Ranking:आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग को लेकर भारतीय क्रिकेट में हलचल तेज है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने शानदार छलांग लगाई है और टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं, पहले स्थान पर काबिज ईशान किशन और दूसरे नंबर के अभिषेक शर्मा के बीच अंतर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच रेटिंग का फासला कम होने से शीर्ष स्थान की दौड़ दिलचस्प हो गई है।

Pak vs Sl: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा समेत दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Cricket News: पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। फरहान दो पूर्ण सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय तीन मैचों की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीरीज में कुल 238 रन बनाए और भारत के अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। हालांकि, सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फरहान का रिकॉर्ड प्रदर्शन चर्चा में रहा।

हैदराबाद T20 के बाद दिल्ली जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, PM मोदी से मुलाकात की ये है खास वजह

Team India To Meet PM Modi:भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद में चौथा टी20 मुकाबला खेलने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast