Search KhabarFast

Press ESC to close

Salman Khan Lookalike: सलमान खान की कार्बन कॉपी है ये यंग लड़का, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Salman Khan Lookalike: सलमान खान की कार्बन कॉपी है ये यंग लड़का, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Salman Khan Lookalike: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक यंग और हैंडसम लड़का खूब चर्चा में है। इस लड़के को देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि उसका चेहरा और लुक काफी हद तक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मिलता-जुलता है। इंटरनेट पर लोग इसे सलमान खान की कार्बन कॉपी तक बता रहे हैं।

क्या है लड़के की पहचान? 

दरअसल, इस लड़के का नाम सुफियान नाडियाडवाला है। सुफियान बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान के छोटे बेटे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हाल ही में सुफियान अपने पिता साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। सुफियान के लुक्स देखकर लोगों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

सलमान से मिलता है सुफियान का चेहरा 

सुफियान की शक्ल-सूरत को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान से उनकी समानता की हो रही है। उनका चेहरा, मस्कुलर बॉडी और स्टाइल देखकर कई लोग उन्हें सलमान खान के जवानी के दिनों से जोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें 90 के दशक के सलमान खान का यंग वर्जन बता रहे हैं। 

क्या सुफियान कर रहे बॉलीवुड में आने की तैयारी 

सिर्फ चेहरा ही नहीं, बल्कि सुफियान की बॉडी लैंग्वेज और उनका स्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुफियान फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। अभी उनके बॉलीवुड में कदम रखने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

सलमान और साजिद की है पूरानी दोस्ती 

वहीं, सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों एक-दूसरे को भाई मानते हैं। सलमान और साजिद ने 'जुड़वा', 'मुझसे शादी करोगी' और 'किक' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब साजिद के बेटे सुफियान का सलमान से मिलता-जुलता लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बन गया है।

Also read: 'खड़े होने में दिक्कत...'KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसले अमिताभ बच्चन, बाएं घुटने में लगी चोट; दर्शकों को दी हेल्थ अपडेट 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BB 20: काजी तौकीर को गाली देना पड़ा भारी! मनोज तिवारी की बेटी रीति का बिग बॉस 20 में सफर खत्म, घर से हुईं बाहर

Rhiti Tiwari Evicted in BB 20: बिग बॉस के हर एपिसोड में रोजाना नया ड्रामा देखने को मिलता है। जिसे देख कभी-कभी फैंस का दिल टूट जाता है, तो कभी बहुत बड़ा झटका लगता है। ऐसे ही कुछ हाल के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया, जब अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को एलिमिनेशन राउंड में शो से बाहर कर दिया गया है।

'खड़े होने में दिक्कत...'KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसले अमिताभ बच्चन, बाएं घुटने में लगी चोट; दर्शकों को दी हेल्थ अपडेट

Amitabh Bachchan injured: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन होस्ट कर रहे है। लेकिन हाल ही में शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। जिसे लेकर उन्होंने अपनी सेहत का अपडेट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast