Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार के शीश महल के पास होटलों में छापेमारी, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले; मैनेजर गिरफ्तार

Haryana News: हिसार के शीश महल के पास होटलों में छापेमारी, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले; मैनेजर गिरफ्तार

Hisar Police Raid: हरियाणा के हिसार के न्यू मॉडल टाउन रोड पर शीश महल के पास स्थित कई होटलों में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने देर रात औचक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा। पुलिस ने होटलों के कमरों की तलाशी ली और वहां आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों एवं रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। छापामारी के दौरान होटलों से कई लड़कियां और लड़के भी मिले। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई।

पुलिस की यह कार्रवाई डीएसपी प्रिया के नेतृत्व में की। जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन को न्यू मॉडल टाउन रोड के होटलों में अनैतिक गतिविधियों और नशा तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में होटल 999 के मैनेजर कुलदीप और होटल राज के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी न पहनने वाली एडवाइजरी निकली फर्जी, पंजाब पुलिस ने किया सभी दावों का खंडन

Punjab Police: पंजाब के अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद पुलिस सुरक्षा को लेकर आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को पुलिस विभाग की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई। जिसमें पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए ड्यूटी पॉइंट पर आने-जाने के दौरान वर्दी न पहनने का निर्देश दिए गए। लेकिन अब पंजाब पुलिस ने इस एडवाइजरी से साफ इनकार कर दिया।

iPhone 18 Pro लेने की खुशी नहीं रही ज्यादा देर, खरीदने के 3 दिन बाद झपटकर ले गए बदमाश

Uttar Pradesh News: नया आईफोन खरीदने के महज तीन दिन बाद ही युवती के साथ बड़ी वारदात हो गई। ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट का है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast