Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सीएम सैनी ने किया श्री राम कथा का श्रवण, यज्ञ में दी आहुति; राम के जीवन को बताया आदर्श

Haryana News: सीएम सैनी ने किया श्री राम कथा का श्रवण, यज्ञ में दी आहुति; राम के जीवन को बताया आदर्श

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर सांय को श्री राम भवन, खरड़ में आयोजित श्री राम कथा के भव्य समापन समारोह में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम जी की दिव्य कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्री राम भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम जी का दिव्य चरित्र मानवीय मूल्यों, मर्यादा पालन, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और दृढ़ आचरण का अनुपम आदर्श है। उनका संपूर्ण जीवन हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रभु श्री राम ने अपने जीवन और आचरण से समाज के समक्ष ऐसे आदर्श स्थापित किए, जो सदैव मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने प्रत्येक परिस्थिति में मर्यादा, सत्य, धैर्य और धर्म का पालन किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों और कर्तव्यों से विचलित नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम कथा केवल भगवान राम के जीवन प्रसंगों का वर्णन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और जीवन मूल्यों का संदेश भी है। श्री राम कथा के श्रवण से हमें अपने जीवन में सेवा, सद्भाव, करुणा, संयम और कर्तव्यपरायणता जैसे गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को एकता, भाईचारे तथा परस्पर सम्मान के सूत्र में बांधने का मार्ग दिखाते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राम भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने राम कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर  पर पंचकुला के मेयर श्याम लाल बंसल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौज़ूद रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बिहार में बिहारी, पंजाब में पंजाबी, आदित्य देवीलाल ने सीएम सैनी पर तंज

Haryana News: सियासत में मौसम बदलते ही नेताओं के रंग बदलने की बात अक्सर कही जाती है, लेकिन डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए इसी राजनीतिक मुहावरे को कुछ ज्यादा ही चुटीले अंदाज में पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में भाजपा के नेता जनता का वोट हासिल करने के लिए अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। सिरसा के लघु सचिवालय में खेती से जुड़े मुद्दों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे चुनाव के समय बिहार गए तो खुद को बिहारी बताया और अब पंजाब में जाते हैं तो पंजाबी की संज्ञा देने लगे हैं।

'सारी बातें खोल दूं तो खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी', अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का पलटवार

Jayant Choudhary Lashehs Out At Akhilesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी लड़ाई तेज हो गई है। अखिलेश यादव एक के बाद एक सत्ताधारी दल पर निशाना साध रहे हैं। दूसरी तरफ से भी पलटवार हो रहा है। अखिलेश यादव ने कुछ दिन जयंत चौधरी को लेकर चवन्नी और रुपए की बात की थी।

पप्पू यादव के पास कहां से आता है इतना पैसा, खुद खोला बड़ा राज; बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे रुपए

Pappu Yadav Souce Of Income: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव एक फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा होने की वजह कोई विवाद नहीं बल्कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना है। उनकी कई तस्वीर आई है, जिसमें वह बाढ़ पीडितों को रुपए देते नजर आ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast