Search KhabarFast

Press ESC to close

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 जून से नियमित चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 जून से नियमित चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Indian Railways: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित की जा रही कई रेल सेवाओं को नियमित ट्रेनों में बदलने का फैसला किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इन ट्रेनों को नए नंबर और नाम के साथ नियमित रूप से चलाने की घोषणा की है। नई व्यवस्था एक जून से लागू होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, सीकर-जयपुर, जयपुर-भिवानी, रेवाड़ी-रींगस और फुलेरा-रेवाड़ी मार्गों पर संचालित कई स्पेशल रेल सेवाओं को नियमित ट्रेनों का दर्जा दिया गया है।

सीकर-जयपुर डेमू सेवा होगी नियमित

ट्रेन संख्या 04801/04802 सीकर-जयपुर-सीकर स्पेशल रेल सेवा को अब नियमित रूप से ट्रेन संख्या 74835/74836 के रूप में संचालित किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 74835 सीकर-जयपुर डेमू प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे सीकर से रवाना होकर 10:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 74836 जयपुर-सीकर डेमू प्रतिदिन शाम 7:35 बजे जयपुर से चलकर रात 10:10 बजे सीकर पहुंचेगी।

यह ट्रेन गोरियां, रानोली, पलसाना, बावड़ी ठिकरिया, सोंथालिया, रींगस, छोट गुदा, गोविंदगढ़ मलिकपुर, लोहरवाड़ा, चौमू सामोद, भट्टों की गली, निंदड़ बनाड़ और ढेहर का बालाजी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस सेवा में आठ डिब्बों वाला डेमू रैक लगाया जाएगा।

जयपुर-भिवानी फास्ट पैसेंजर भी नियमित

ट्रेन संख्या 09733/09734 जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेल सेवा को अब नियमित रूप से ट्रेन संख्या 59709/59710 फास्ट पैसेंजर के रूप में संचालित किया जाएगा।

जयपुर-भिवानी फास्ट पैसेंजर प्रतिदिन सुबह 7 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन शाम 4:25 बजे भिवानी से चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

मार्ग में यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, निंदड़ बनाड़, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रेवाड़ी-रींगस द्वि-साप्ताहिक सेवा 6 जून से

रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेल सेवा को नियमित रूप से ट्रेन संख्या 59633/59634 के रूप में संचालित किया जाएगा। यह सेवा 6 जून से प्रत्येक शनिवार और रविवार को चलेगी।

रेवाड़ी से ट्रेन सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी, जबकि वापसी में रींगस से दोपहर 2:55 बजे चलकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

इस मार्ग पर कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

फुलेरा-रेवाड़ी रेल सेवा का भी विस्तार

रेलवे ने फुलेरा-जयपुर रेल सेवा का विस्तार करते हुए इसे रेवाड़ी तक बढ़ा दिया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 59630 फुलेरा-रेवाड़ी प्रतिदिन सुबह 7:25 बजे फुलेरा से रवाना होकर दोपहर 2 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 59629 रेवाड़ी-फुलेरा सेवा दोपहर 3 बजे रेवाड़ी से चलकर रात 9:20 बजे फुलेरा पहुंचेगी।

यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल, हरसौली, अजरका और बावल समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में बस यात्रा हुई महंगी, इस दिन से बढ़ेगा बस का किराया

बिहार में बस यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। राज्य सरकार ने बसों के किराये में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है।

हरियाणा में इस जिले के चार बस स्टैंडों का होगा कायाकल्प, लगेगी ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन

Haryana News: हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के चार प्रमुख बस स्टैंड जल्द ही नए रंग-रूप में दिखाई देंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा रोडवेज ने नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और सतनाली बस स्टैंडों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

UP News: सूर्या मर्डर केस में गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

सूर्या मर्डर केस में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast