Search KhabarFast

Press ESC to close

स्कूल फीस के दबाव से परेशान छात्रा की मौत, परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप

स्कूल फीस के दबाव से परेशान छात्रा की मौत, परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा अमरजोत कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि स्कूल फीस को लेकर लगातार बनाए जा रहे दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। अमनजोत कौर अमृतसर के 88 फीट रोड इलाके की रहने वाली थी। वह अपनी मौसी सरबजीत कौर के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिवार के अनुसार, उसकी स्कूल फीस के करीब 20 हजार रुपये बकाया थे। इसी फीस को जमा करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

मौत से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया

मौत से पहले अस्पताल के आईसीयू में अमरजोत ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह रोते हुए कहती है कि 11 मई को उसे स्कूल बुलाया गया था, जहां उसे मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया। छात्रा ने कहा कि उसे क्लास के ग्रुप से भी हटा दिया गया था और उसकी मौजूदा हालत के लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार है। वीडियो में उसने इंसाफ की मांग भी की। परिवार का आरोप है कि फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित डीडीआईएस स्कूल की प्रिंसिपल शबनम शर्मा और क्लास टीचर आकांक्षा शर्मा फीस को लेकर बार-बार अमरजोत पर दबाव डाल रही थीं। छात्रा की मौसी सरबजीत कौर का कहना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण अमजोत ने यह कदम उठाया।

डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की

घटना के बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों में गहरा दुख है। फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, चौकी विजय नगर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्रा पर वास्तव में कितना दबाव बनाया गया था और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है। इस घटना ने एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और उसकी गंभीरता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also read: Punjab News: पंजाब के जालंधर में RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, LPU के पास वारदात से सनसनी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की बसों का नया टाइम टेबल हुआ जारी, देखें पूरी समय सारिणी

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज की विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पहले टाइम चेक कर लें। यहां देखें पूरी समय सारिणी-

हिमाचल में दर्दनाक हादसा... साच पास मार्ग पर खाई में गिरी टैक्सी, चालक समेत 8 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना जनजातीय क्षेत्र चुराह के कालाबन इलाके में एक तीखे मोड़ के पास हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast