Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में बना अनोखा धार्मिक रिकॉर्ड दो राज्यों के मुख्यमत्रियों की मौजूदगी ने बढ़ाई भव्यता

HARYANA NEWS: गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में बना अनोखा धार्मिक रिकॉर्ड  दो राज्यों के मुख्यमत्रियों की मौजूदगी ने बढ़ाई भव्यता

HARYANA NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम में हेल्थ और युवा रोजगार के लिए काम करने वाली डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एडब्ल्यूपीएल के आत्मनिर्भर भारत का विजय पर्व कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ एक लाख से भी अधिक लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड के यहां उपस्थित अधिकारियों ने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दोनों मुख्यमंत्रियों और एडब्ल्यूपीएल के सीईओ डाक्टर संजीव कुमार को मौके पर ही सौंपा। यह रिकार्ड इसलिए भी अनोखा रहा कि कार्यक्रम में उपस्थित एक लाख लोगों ने मोबाइल की रोशनी जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे एक अद्भुत धार्मिक वातावरण बन गया। दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ आए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी हनुमान चालीसा पढ़ी।

इसके बाद यहां रात करीब नौ बजे एक ड्रोन शो किया गया, जिसके जरिए आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की तस्वीर आकाश में उकेरी गई। ड्रोन शो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एडब्ल्यूपीएल के सीईओ डाक्टर संजीव कुमार के चित्र आकाश में बनाए गए। यह शो करीब 20 मिनट चला और इन बीस मिनटों तक कार्यक्रम में आए एक लाख से अधिक लोगों की तालियां लगातार गूंजती रही। आत्मनिर्भर भारत के लिए किए गए एडब्ल्यूपीएल के इस विजय पर्व में उपस्थित हजारों महिलाओं की मौजूदगी ने एक अलग कार्यक्रम की रूप रेखा खींच दी। सीईओ डाक्टर संजीव कुमार के कार्यक्रम की तारीफ मुख्यमंत्री नायब सैनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कहते हुए भी की कि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री केवल पुरुषों को ही नहीं, महिलाओं को भी सशक्त बना रही है। यहां सभी ने खड़े होकर उपस्थित महिलाओं का वंदन किया।

Also read: Haryana News: ‘बिना जनगणना के सरकार संशोधन क्यों लेकर आई’ भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान उन सफल डायरेक्ट सेलर्स को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। सम्मान समारोह ने उपस्थित युवाओं और महिलाओं को नई प्रेरणा दी। पूरे आयोजन में आत्मनिर्भर भारत, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत और आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। एमडी एवं सीईओ डाक्टर संजीव कुमार ने बताया कि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को रोजगार उपलब्ध कराकर एडब्ल्यूपीएल नारी शक्ति का वंदन कर रही है। संजीव कुमार के अनुसार उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज में आर्थिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: सहरसा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, दो बच्चों की हालत नाजुक

Saharsa News: बिहार के सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के 6 लोगों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने की खबर सामने आई। पीड़ितों में एक महिला और उसके पांच बच्चे शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Haryana News: रोहतक में नशे में धुत कार चालक का आतंक, कई लोगों को मारी टक्कर; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Haryana News: हरियाणा को रोहतक में एक तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। जहां बलेनो एक कार ने 15 बाइकों और एक ऑटो को टक्कर मार दी। हालांकि, इस घटना में कोई भी आदमी घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ गम! बड़ा बेटा बना सिपाही, उधर छोटा बेटा सीमा पर हुआ शहीद

Uttar Pradesh News: विधि की विधान के आगे सब बेबस है। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के बागपत से आया है। यहां एक दिन में परिवार ने खुशिया भी मनाई और शोक भी मनाया। बागपत के लूम्ब गांव निवाली 22 वर्षीय अग्रिवीर सोहित की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast