Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: भाजपा में लोकतंत्र है और विपक्षी दलों में राजतंत्र हावी है : बड़ौली

Haryana News: भाजपा में लोकतंत्र है और विपक्षी दलों में राजतंत्र हावी है : बड़ौली

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। इन बैठकों में 10 जिलों के जिला अध्यक्ष और गुरुग्राम के निगम पार्षद मौजूद रहे।  पार्टी कार्यालय गुरुकमल में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों से मंडल, बूथ पदाधिकारियों और कार्यसमिति के गठन की जानकारी ली गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जिला अध्यक्षों और पार्षदों से वन-टू वन चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों की टीम बनाने निर्देश दिए। जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे।

पहली बैठक जिला अध्यक्षों के साथ हुई। इस बैठक में फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, गुरुग्राम, गुरुग्राम ग्रामीण, नूंह, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, महेन्द्रगढ़ के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में हमारे सभी मंडलों के पदाधिकारियों की नियुक्तियां हो चुकी है और अब जल्द ही जिला के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। मोर्चों और प्रकोष्ठों की टीम शीघ्र बनेगी। बड़ौली ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा में ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलती रहती है।

भाजपा आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है- बडौली

बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा की सफलता संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में लगातार मजबूत हो रही है। यही कारण है कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार स्पष्ट बहुमत के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाई।

सभी पार्षदों को बड़ौली ने दी बधाई  

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पार्षदों को जीत की बधाई दी और कहा कि वे जनता के बीच मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को बताएं। बड़ौली ने कहा कि भाजपा में सभी प्रकार के निर्णय आम सहमति के आधार पर लिए जाते हैं। जबकि विपक्षी दलों में राजशाही की तरह से पार्टी का मुखिया ही निर्णय करता है। आम सहमति के आधार पर सभी प्रकार की निर्णय लेने वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बन चुकी है। भाजपा में लोकतंत्र है और अन्य दलों में राजतंत्र हावी है।

बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार तीन गुणा गति से प्रदेश का विकास करा रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में बिना भेदभाव के सबके विकास का संकल्प है। यही कारण है कि भाजपा सरकार की योजनाएं सामाजिक व आर्थिक उत्थान का आधार बनीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों में जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए काम करना है और सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। पार्षदों के साथ हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और मेयर राजरानी उपस्थित रही।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार के नए मुख्यमंत्री चुनने की कवायद तेज, शिवराज सिंह को सौंपी गई कमान

Bihar News: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अगले मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बिहार में नीतीश का राज खत्म, सीएम पद से दिया इस्तीफा

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश कुमार ने आज मंगलवार, 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

‘TMC 'मां, माटी, मानुष', जैसी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई’ पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार

West Bengal Elections 2026:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव, एक तरफ TMC का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है। ये लड़ाई भय को पराजित करने की है, ये लड़ाई भरोसे पर बंगाल को आगे बढ़ाने की है। आज मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं कि अब TMC के भय का राज जाने वाला है। अब TMC के झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है। बंगाल से भय जाएगा, अब बंगाल में भरोसा आएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें