Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के साइबर क्राइम वेस्ट पुलिस स्टेशन की टीम ने मंगलवार को पालम विहार, जे ब्लॉक में चल रहे एक अनाधिकृत, फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर भंडाफोड़ किया। यह गिरोह अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहा था और खुद को प्रसिद्ध अमेरिकी ब्रांड के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताकर, वायरस, तकनीकी खराबी और फर्जी फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) की धमकियों का इस्तेमाल करके उनसे बड़ी रकम वसूल रहा था।

पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहन जब्त किए। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रीतपाल सिंह (टीम लीडर), मोहम्मद रिजान अंसारी, चैतन्य गोयल, मनीष, शाहरुख अंसारी, संजीव पांडे, शिवम, आदित्य, दीपक त्रिवेदी, वरुण गौतम और नीरज के रूप में हुई है।

आरोपियों ने ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर अमेरिकी नागरिकों को यह विश्वास दिलाया कि उनके मोबाइल फोन में वायरस या तकनीकी समस्या है और उन्हें एक वर्चुअल टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने के लिए उकसाया। वे अंग्रेजी में बातचीत करने के लिए X-Lite डायलर सॉफ्टवेयर और फेसटाइम का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने फर्जी फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) के पत्र दिखाकर लोगों में डर पैदा किया और उनकी समस्याओं को सुलझाने के बहाने पीड़ितों से 10,000 से 20,000 अमेरिकी डॉलर ठग लिए। ठगी की गई रकम कॉल सेंटर मालिक द्वारा दिए गए विदेशी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई या गिफ्ट वाउचर/कार्ड नंबरों के जरिए वसूल की गई।

आरोपी पिछले 2-3 महीनों से किराए के मकान को कॉल सेंटर के रूप में चला रहे थे, जहां कॉल करने वाले कमीशन के आधार पर काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 2 हेडफोन/माइक, 2 कारें, 1 बाइक और 1 स्कूटी सामान जब्त किए।  साइबर क्राइम वेस्ट पुलिस स्टेशन, गुरुग्राम में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319 और 61(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 43, 66डी, 72 और 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast